{"_id":"623c9dbff32a890c7a163ab6","slug":"two-teachers-working-in-ballia-with-fake-certificates-dismissed-order-to-file-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव संपदा पोर्टल से खुला राज: बलिया में फर्जी सर्टीफिकेट लगाकर नौकरी कर रहे दो शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज कराने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव संपदा पोर्टल से खुला राज: बलिया में फर्जी सर्टीफिकेट लगाकर नौकरी कर रहे दो शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज कराने का आदेश
Thu, 24 Mar 2022 10:05 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:05 PM IST
सार
बीएसए ने दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया, लेकिन इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अंतिम नोटिस के बाद इनकी सेवा समाप्त कर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया में फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे दो सहायक अध्यापकों को बीएसए शिवनारायण सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा फीड करने के बाद नियुक्तियों में काफी गड़बड़ियां पकड़ में आई थीं। कई शिक्षक फर्जीवाड़ा कर दूसरे के नाम पर नौकरियां कर रहे थे।
विज्ञापन
इसकी जांच एसटीएफ ने भी की थी। बाद में बीएसए ने भी कई संदिग्ध शिक्षकों की अपने स्तर से मामले की जांच कराई। ऐसी ही जांच में शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय वाराडीह पर तैनात सहायक अध्यापक ओम प्रकाश यादव पुत्र बांकेलाल यादव तथा शिक्षा क्षेत्र बैरिया के प्राथमिक विद्यालय शहीद पर तैनात सहायक अध्यापक बालकृष्ण यादव पुत्र हरिकेश यादव के शैक्षिक दस्तावेज फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
ये दोनों दूसरे के नाम पर बलिया में सहायक अध्यापक बने थे। इसका राज मानव संपदा पोर्टल से खुला था। इसके बाद बीएसए ने दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया, लेकिन इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अंतिम नोटिस के बाद इनकी सेवा समाप्त कर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन