फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two teacher suspended , the resignation of a teacher

दो शिक्षक निलंबित, एक शिक्षिका ने दिया त्यागपत्र

Tue, 17 Feb 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 17 Feb 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two teacher suspended , the resignation of a teacher
अध्यापकों के अक्सर अनुपस्थित रहने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राकेश सिंह ने ऐसे दो शिक्षकों निलंबित कर दिया है। इस बीच एक शिक्षिका ने पद से त्यागपत्र भी दे दिया है। बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की शिकायत बार-बार बीएसए को मिल रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच में मुरलीछपरा ब्लाक के दलजीत टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश की 2011 में तैनाती के बावजूद ड्यूटी वाले स्थल पर ज्वाइन नहीं करने की जानकारी मिली, लेकिन वेतन का भुगतान होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बैरिया विकास खंड के बैजनाथ टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात नीलम सिंह चार माह से अनुपस्थित होने की शिकायत मिली लेकिन इनके भी वेतन का भुगतान होता रहा। बीएसए ने उक्त दोनों शिक्षकों को निलंबित कर बीआरसी से संबद्ध कर जांच बैठा दिया।

इनके अलावा बेलहरी ब्लाक के परसिया प्राथमिक विद्यालय नंबर दो पर काफी दिनों से अनुपस्थित चल  रहीं उपासना पाठक ने शिक्षिका पद से त्याग पत्र दे दिया है।


बीएसए ने इस तरह के मामलों की जांच के लिए जिले के सभी एबीएसए को पत्र लिखा है। ताकि घर बैठकर वेतन लेने वाले शिक्षकों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। बीएसए की इस कार्रवाई से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed