{"_id":"614ef18de6f25d6a4f042ed3","slug":"two-people-arrested-in-ballia-for-indecent-remarks-against-pm-modi-and-cm-yogi-and-post-video-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलियाः पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी में दो गिरफ्तार, वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी में दो गिरफ्तार, वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला था
Sat, 25 Sep 2021 03:23 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 25 Sep 2021 03:23 PM IST
सार
बलिया के दो युवकों ने बृहस्पतिवार को अपने फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो पोस्ट की थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शेर गांव में बृहस्पतिवार की शाम दो युवकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो पोस्ट किया, जो कुछ ही देर में वायरल होने लगा। जानकारी होते ही हरकत में आई पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मंटू राम ने बताया कि शेर (बड़की सेरिया) निवासी प्रकाश वर्मा और रमेश यादव ने बृहस्पतिवार को अपने फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो पोस्ट की थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
चोरी की महिंद्रा जिप्सी और डीआई जीप संग दो गिरफ्तार
फना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को पियरिया तिराहा के पास चोरी की गाड़ियों का फर्जी दस्तावेज बनाकर खरीद फरोक्त करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। अभियुक्तों के पास से चोरी की महिंद्रा जिप्सी व महिंद्रा डीआई जीप बरामद की गई जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था।
विज्ञापन
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता मनोज कुमार यादव पुत्र अंगद यादव निवासी पियरिया थाना फेफना तथा अमरनाथ राय पुत्र शिव कुमार राय निवासी पियरिया थाना फेफना बताया। पकड़े गए अभियुक्तों के विरूत्र फेफना थाने में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि महिंद्रा जिप्सी की कीमत करीब पांच लाख तथा महिंद्रा डीआई जीप की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है।