फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two parties clash over DJ playing dispute

Ballia News: डीजे बजाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े

Thu, 04 Jan 2024 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two parties clash over DJ playing dispute
नगर के उत्तर पट्टी मोहल्ले में बुधवार की रात लगभग 10 बजे दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें तीन महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नव वर्ष की रात में एक पक्ष के डीजे बजाने को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध जताया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। उसी विवाद को लेकर बुधवार की रात एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए। इसमें एक पक्ष से कुमारी छोटी (15), पल्लो देवी (19), पवन उर्फ मोनू कनौजिया (22) तथा विशाल कनौजिया (21) तथा दूसरे पक्ष से मनोज रावत (50), सूरज रावत (20), लखन रावत (18) तथा पुष्पा देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से छोटी व पल्लो को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पहुंचकर सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed