फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two more named accused of Durjanpur case arrested, one still absconding

दुर्जनपुर कांड के दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

Tue, 27 Oct 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two more named accused of Durjanpur case arrested, one still absconding
रेवती पुलिस द्वारा पकड़े गए दुर्जनपुर गोली कांड के आरोपी युवक। - फोटो : BALLIA
बलिया/रेवती। दुर्जनपुर कांड के नामजद आरोपी प्रयाग सिंह तथा प्रभात प्रताप सिंह को मंगलवार की सुबह रेवती पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गंगा पांडेय चौराहे के समीप से गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ ने 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। इसके पूर्व मुख्य आरोपी समेत पांच नामजद तथा पांच अज्ञात आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने बताया कि 15 अक्तूबर को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान आवंटन के लिए हुई खुली बैठक के दौरान मारपीट तथा गोली चलने की घटना में एक पक्ष के जय प्रकाश पाल उर्फ गामा की मौत हो गई थी। धीरेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष के भी छह से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गये थे। इस मामले में रेवती थाने में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत आठ नामजद तथा 25 अज्ञात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। नामजद मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा उसके भाई नरेंद्र प्रताप सिंह एवं देवेंद्र प्रताप सिंह को पहले गिरफ्तार किया चुका है। इसके अलावा नामजद अभियुक्त संतोष यादव व अमरजीत यादव और अब नामजद आरोपी प्रयाग सिंह तथा प्रभात प्रताप सिंह को मंगलवार की सुबह गंगा पांडेय चौराहे के समीप से पुलिस ने पकड़ा। वहीं रेवती थाना के दुर्जनपुर (हनुमानगंज) निवासी मुन्ना यादव, राजप्रताप यादव एवं दुर्जनपुर निवासी राजन तिवारी को विवेचना के बाद गिरफ्तार किया गया था। शहर कोतवाली के माल्देपुर के पास से मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के साले धमेंद्र सिंह को पुलिस ने पिछले मंगलवार को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी अजय सिंह का पुलिस कस्टडी में वाराणसी में इलाज चल रहा है। नामजद आरोपी यशवंत प्रताप सिंह अब भी फरार हैै। इसके अलावा अज्ञात अन्य आरोपियों की विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रेवती प्रवीण सिंह, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षे राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक संजय सरोज, उप निरीक्षक परमानन्द त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर सिंह यादव, वेद प्रकाश दुबे, अनूप सिंह, अतुल सिंह, अनिल पटेल, शशि प्रताप सिंह, राकेश यादव, रोहित यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed