बलिया में दो और प्रवासी कोराना संक्रमित मिले, दो हॉटस्पॉट बढ़े, मरीजों की संख्या हुई 54
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले में शनिवार को दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक भीमपुरा क्षेत्र के सेमरी और दूसरा मोहम्मदपुर मठिया का निवासी है। ये दिल्ली और सूरत से आए थे। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 54 हो गई है। जिसमें 26 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शनिवार को भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी एवं मोहम्मदपुर मठिया गांव में एक-एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया गया है। जिले में अब कुल 54 पॉजिटिव केस हो गए हैं। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह है कि पहले भर्ती 52 मरीजों में 26 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
उन्हें एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। नए दो कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद सेमरी और मोहम्मदपुर मठिया को हॉटस्पॉट बना गया है। इससे हॉटस्पॉट की कुल संख्या 39 हो गई है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया गया है।
11 मई को सूरत से आया था संक्रमित व्यक्ति
भीमपुरा। क्षेत्र के सेमरी गांव में 11 मई को एक अधेड़ सूरत से ट्रक से आया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीडीओ सीयर विनय कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत संजय सिंह, थाना प्रभारी शिवमिलन, एसआई जाफ़र खां, प्रताप नारायन, सचिव राम भवन त्यागी गांव में पहुंचे और गांव को सील कराया। गांव जाने वाले रास्तों को बॉस बल्ली से बंद करा दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने गांव को सैनिटाइज किया।
दिल्ली से 27 मई को आया था गांव
भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मोहम्मदपुर मठिया के मौजा मठिया निवासी संक्रमित मिला युवक 27 मई को दिल्ली से घर आया था और होम क्वारंटीन था। तबीयत बिगड़ने पर सीयर ब्लाक के नोडल अधिकारी लाल चंद के निर्देश पर एक जून को उसका सैंपल लिया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने गांव को सील करा दिया है।