फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two killed in school vehicle collision

स्कूली वाहन के टक्कर से दो लोगों की मौत

Thu, 28 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two killed in school vehicle collision
गड़वार। थाना क्षेत्र के नारायनपाली गांव के समीप स्कूली वाहन के धक्के से बृहस्पतिवार को दोपहर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अभय नारायण प्रजापति छोटू (30) अपने ही गांव के अमरनाथ दुबे भोला (45) निवासी नारायनपाली थाना गड़वार के साथ बाइक से बलिया से अपने गांव लौट रहे थे। नारायनपाली के सामने स्कूली वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान एवं ब्लॉक गड़वार के संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां पर विगत दो महीने के अंदर कई घटनाएं हो चुकी हैं। उक्त स्थान पर ब्रेकर के लिए शासन से कई बार मांग की गई लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा। चेताया कि अगर ब्रेकर नहीं बनेगा तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed