{"_id":"6009b3dd8ebc3e31aa22142c","slug":"two-jail-personnel-suspended-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो जेलकर्मी निलंबित, जेल से इनामी बदमाश के भागे जाने का है मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो जेलकर्मी निलंबित, जेल से इनामी बदमाश के भागे जाने का है मामला
Fri, 22 Jan 2021 12:19 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
बीते चार जनवरी को बलिया की जिला जेल से इनामी बदमाश बेचू राम के फरार होने के मामले में बुधवार को हेड वार्डर व जेल वार्डर को सस्पेंड कर दिया गया। इस घटना में एक और हेड वार्डर व एक वार्डर के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
करीब दो साल से जेल में बंद इनामी बदमाश बेचू राम चार जनवरी की रात जेल से फरार हो गया था। पांच जनवरी को इसकी जानकारी होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मामले की सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी डीआईजी डॉ. धनीराम ने घटना की छानबीन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट पर कारागार मुख्यालय लखनऊ ने जेल वार्डर शिवकुमार व हेड वार्डर कृष्ण कुमार यादव को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने एक हेड वार्डर सुरेंद्र प्रसाद व वार्डर कुशाग्र श्रीवास्तव के खिलाफ भी विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। जेल अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से मिले निर्देश पर कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
इस बाबत जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने कहा कि दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, जबकि दो की जांच चल रही है।