फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two friends killed two injured in car accident in Ballia

बलिया में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे कटरे में घुसी, दो दोस्तों की मौत; दो जिंदगी से लड़ रहे जंग

Wed, 17 Dec 2025 09:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Dec 2025 09:44 AM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। सुखपुरा से बलिया की तरफ जा रही कार रास्ते में सड़क किनारे कटरे में जा घुसी। इस दौरान कार में सवार दो दोस्तों की जान चली गई।  

विज्ञापन
Two friends killed two injured in car accident in Ballia
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया- सिकंदरपुर मार्ग के धरहरा गांव के पास मंगलवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कटरा में घुस गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
सुखपुरा थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि अपाइल निवासी रोहित सिंह (22), अभिषेक सिंह (25), सुजीत तुरहा (24) व आदित्य वर्मा (19) शहर की तरफ कार से जा रहे थे। ये सभी रोहित को घर छोड़ने जीराबती जा रहे थे। 
विज्ञापन


धरहरा गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर स्थित कटरे में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घर में सोए लोगों में खलबली मच गई, टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: कोर्ट ले जाते समय SI की पिस्टल छीनकर फरार...पुलिस ने की घेराबंदी तो झोंक दी फायर; मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कार में सवार घायलों को बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने जांच उपरांत रोहित व अभिषेक को मृत घोषित कर दिया और दो युवकों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed