फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two friends drowned while making a reel in the Ganges, died

Ballia News: गंगा की छाड़न में रील बनाते समय दो दोस्त डूबे, मौत

Wed, 10 Apr 2024 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two friends drowned while making a reel in the Ganges, died
फेफना थाना के इंदरपुर गांव के सामने मंगलवार की दोपहर कोला (गंगा के छाड़न) में रील बनाते समय दो युवक डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बहेरी, उमरगंज व गांव निवासी पांच दोस्त दो बाइक से इंदरपुर गांव के सामने गंगा के छाड़न में नहाते समय रील बना रहे थे। वारिश अली उर्फ गोलू (18) पुत्र आफताब निवासी डुमरी बांसडीह रोड पानी में नहा रहा था। उसका मित्र दानिश (18) पुत्र रियाज अंसारी रील बना रहा था। इसी बीच गोलू गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। यह देख इमरान बचाने के लिए पानी में कूद गया। वह भी गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। किनारे खड़े तीन दोस्त बचाने के लिए चिल्लाने लगे। बस्ती से दूर व दोपहर का समय होने के कारण काफी देर बाद स्थानीय लोग सहायता के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर पानी से दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों युवकों को बेसुध देख अन्य तीनों दोस्त डर के मारे वहां से चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर दोनों युवकों के घर कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन जुट गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि पांच युवक बिना परिजनों को बताए सुनसान इलाके में रील बनाने गए थे। वहां पानी में गहरे पानी में दो दोस्त डूबने से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed