{"_id":"65e87952873c0feb170c4c0a","slug":"two-dead-bodies-reached-village-together-in-ballia-family-members-screaming-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गांव में एक साथ पहुंचीं दो लाशें, परिजनों में मची चीख-पुकार, बारात से लौटते वक्त हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गांव में एक साथ पहुंचीं दो लाशें, परिजनों में मची चीख-पुकार, बारात से लौटते वक्त हुआ था हादसा
Wed, 06 Mar 2024 07:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 07:41 PM IST
सार
Ballia News: बलिया के हल्दी गांव में आज मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि एक बारात बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव गई थी। वापसी के दौरान बुधवार की सुबह सभी लोग बलिया लौट रहे थे। उसी दौरान बिहार के बिहिया चौरस्ता के पास सामने से आ रहे टैंकर से बोलेरो की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सभापति और वैभव कुमार की फाइल फोटो, घर पर विलाप करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामा के लड़के ओमप्रकाश की बारात में गए बलिया के हल्दी निवासी वैभव (24) पुत्र नंदकुमार की बुधवार को सड़क हादसे में मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। अपने लाल की मौत की खबर से मां मांती देवी की तबीयत बिगड़ गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी तरफ, बड़ी मां तारा देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। जबकि छोटे भाई अंकित, चंचल, सुजीत व प्रभाष का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने के बाद दरवाजे पर शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैभव राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था, करीब 15 दिन पहले गांव आया। उसकी भी शादी तय हो गई थी।
गांव में भी छाया मातम
कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुर दीयर गांव निवासी मामा वृजबिहारी राम के लड़के ओमप्रकाश की बारात मंगलवार को बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव गई थी। वापसी के दौरान बुधवार की सुबह सभी लोग बलिया लौट रहे थे। उसी दौरान बिहार के बिहिया चौरस्ता के पास सामने से आ रहे टैंकर से बोलेरो की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस घटना में हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी गांव निवासी वैभव कुमार (24) और सभापति राम (42) की मौत हो गई। जबकि छह अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए थे।