फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two arrested, including the main accused of clerical assault

लिपिक से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Two arrested, including the main accused of clerical assault
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिपिक के साथ सोमवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत दो को पुलिस ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी के असलहा का लाइसेंस तथा कालेज की मान्यता रद्द करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने बताया कि वरिष्ठ लिपिक अनिरुद्ध आर्या द्वारा तहरीर दिया गया था कि रामदेव इंटर कालेज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की पिछले साल की परीक्षा के दौरान अपर शिक्षा निदेशक द्वारा निरीक्षण किया गया था। इस दौरान भारी मात्रा में नकल सामग्री मिली थी। घटना के बाद प्रबंधक राकेश सिंह द्वारा दूरभाष पर न सिर्फ वरिष्ठ लिपिक को धमकाया जाता था, बल्कि कार्यालय में पहुंच कर दुर्व्यवहार भी किया जाता था। आरोप है कि कालेज प्रबंधक राकेश सिंह सोमवार की अपराह्न कार्यालय में आए तथा उनके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। प्रबंधक व उनके समर्थकों ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस मामले में वरिष्ठ लिपिक अनिरुद्ध आर्या की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कालेज के प्रबंधक व जकरिया रसड़ा निवासी राकेश सिंह व उसका साथी अरविंद यादव निवासी नागपुर थाना रसड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed