{"_id":"ee54db2bf90d798127ed2ca34ef2fa37","slug":"tue-from-soil-contact-maha-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल की धरती से भाजपा का महा संपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल की धरती से भाजपा का महा संपर्क अभियान
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 26 May 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा किसी आपराधिक छवि के व्यक्ति को टिकट नहीं देगी। जनता की सेवा करने तथा उनका विश्वास जीतने वाले लोगों को ही सेवा का मौका दिया जाएगा। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंगलवार को मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में भाजपा के महा संपर्क अभियान के शुरूआत के दौरान सभा में कही।
वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जी जान लगा देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार जनहित के बड़े से बड़े कार्यों को धरातल पर उतार रहे हैं। सवा सौ करोड़ देशवासियों के उम्मीदों को अपने कार्यकाल में ही पूरा करने के लिए मोदी सरकार अथक प्रयास में लगी हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा हरहाल में सुनिश्चित की जाएगी। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर उत्तर प्रदेश में भी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सांसद भरत सिंह ने मंगल पांडेय के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने की मांग की। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने केंद्र सरकार की सराहना की। पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार में लूटखसोट मचा हुआ है। जनता के साथ भेदभाव किया जाता है। विधायक उपेंद्र तिवारी ने छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान करने वाली पार्टी भाजपा को बताया। इस दौरान नगवा निवासी चंद्र प्रकाश पाठक, पूर्व प्रधान भुनेश्वर पासवान, विमल पाठक ने मंगल पांडेय के गांव के तरफ से 51 किलो के फूल का माला पहनाकर वाजपेयी का स्वागत किया।
इस मौके पर आनंद स्वरूप शुक्ला, अनूप चौबे, प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू, भगवान पाठक, केतकी सिंह, वशिष्ठ दत्त पांडेय, जितेंद्र तिवारी, सच्चिदानंद सिंह, रंगनाथ मिश्र, उपेंद्र शुक्ला, सुनील सिंह, नागेंद्र पांडेय, नकुल चौबे, संतोष पांडेय, रवि राय आदि लोग रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव और संचालन जयप्रकाश ने किया। स्वागत गीत लोकगीत गायक हरेंद्र सिंह ने प्रस्तुत किया।