फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Truck loaded with cotton catches fire after coming under HT line

Ballia News: एचटी लाइन की चपेट में आने से रूई लदे ट्रक में लगी आग

Sun, 10 Nov 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with cotton catches fire after coming under HT line
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली मोड़ पर शनिवार की सुबह रूई लदा ट्रक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसमें आग लग गई। चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के चमन सिंह बाग रोड निवासी आनंद प्रकाश की देवकली चट्टी पर दुकान है। देवकली गांव में गोदाम स्थित है। वे रूई के थोक विक्रेता हैं। प्रत्येक हफ्ते कोलकाता से रूई की खेप मंगाते हैं। शनिवार को रूई लादकर ट्रक कोलकाता से देवकली मोड़ पहुंचा था। एचटी लाइन के संपर्क में आने से ट्रक में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान घंटों बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर यातायात बाधित रहा। कानपुर निवासी ड्राइवर ओम बाबू ने बताया कि एचटी लाइन का तार काफी नजदीक होने से और ट्रक की ऊंचाई ज्यादा होने से उसके संपर्क में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed