फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tribute paid to immortal martyrs at JNCU on Ballia Sacrifice Day

Ballia News: बलिया बलिदान दिवस पर जेएनसीयू में अमर बलिदानियों को नमन

Thu, 20 Aug 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to immortal martyrs at JNCU on Ballia Sacrifice Day
बलिया बलिदान दिवस पर जिला कारागार से जुलूस निकालकर सेनानियों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के
बलिया। बलिया बलिदान दिवस बुधवार को पूरे जिले में गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 19 अगस्त 1942 की ऐतिहासिक घटना को याद किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिला कारागार का गेट खोला। जेल से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी तिरंगा लेकर बाहर निकले। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। तिरंगा रैली जिला कारागार से शुरू होकर कुंवर सिंह चौराहा पहुंची। वहां वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। रैली टीडी कॉलेज चौराहा और मुरली मनोहर प्रतिमा स्थल भी गई। इन स्थानों पर भी स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सेनानियों और बलिदानियों को नमन किया गया।
विज्ञापन

तिरंगा रैली का समापन मुरली मनोहर प्रतिमा स्थल पर हुआ। वक्ताओं ने बलिया के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया। उन्होंने यहां के वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। एनसीसी के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी उपस्थित था।
विज्ञापन

बलिया का गौरवशाली इतिहास और कांग्रेस के आरोप
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 19 अगस्त का दिन पूरे देश के साथ-साथ बलिया के लिए विशेष गौरव का है। उन्होंने बताया कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में चित्तू पाण्डेय के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी शासन उखाड़ फेंका था। बलिया करीब 14 दिनों तक स्वतंत्र रहा था और ब्रिटिश हुकूमत को दोबारा अधिकार करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बलिया के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए इसे ‘’बागी बलिया’’ कहा। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार सेनानियों को अपमानित कर रही है और राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर भाजपा चंपत राय को बचाने में लगी है।
भव्य कार्यक्रम और सम्मान समारोह
बलिया के गंगा बहुद्देशीय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मां सरस्वती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर इसका शुभारंभ किया। बलिया के 13 शहीदों की पत्नियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। 25 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को भी सम्मान मिला। एनसीसी कैडेटों और रंगोली बनाने वाले कलाकारों को भी स्मृति चिह्न दिए गए। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रंगोली कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच-पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। बलिया बलिदान दिवस से संबंधित एक वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया।
अन्य स्थानों पर बलिदान दिवस का आयोजन : जिला जेल से निकलने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने सेनानी आश्रितों के साथ कई प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने वीर सेनानी राजकुमार बाघ, वीर कुंवर सिंह, रामदहिन ओझा, चित्तू पाण्डेय, उमाशंकर सोनार और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अजय राय ने सेनानी आश्रितों को सम्मानित किया।

न्यायाधीश व 29 वरिष्ठ अधिवक्ताओं का किया सम्मान
बलिया। बलिया बलिदान दिवस पर बुधवार को जिला न्यायालय के सेंट्रल हॉल में क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन तथा दि सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए दोनों बार एसोसिएशन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र एवं महासचिव भूपेंद्र कुमार सिंह ने जिला न्यायाधीश को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वहीं 40 वर्ष से अधिक समय से विधि व्यवसाय कर रहे 29 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed