फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Trees were broken in many places due to storm and water, power supply disrupted

Ballia News: आंधी-पानी से कई जगह टूट गए पेड़, बिजली आपूर्ति बाधित

Fri, 26 May 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Trees were broken in many places due to storm and water, power supply disrupted
बलिया। जिले में शुक्रवार को मौसम दोपहर बाद फिर बिगड़ गया। काले बादल छाने के साथ धूल भरी हवाएं चलीं। इस दौरान शाम को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की और मध्यम बारिश भी हुई, जिससे शाम छह बजे तक पारा आठ डिग्री नीचे सरक कर 28 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हालांकि आंधी के चलते देहात क्षेत्रों में कई जगह पेड़ टूट गए , जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। इसके अलावा आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मौसम के मिजाज में परिवर्तन पिछले चार दिनों से जारी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। उसी के कारण अक्सर आसमान में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के साथ क्षेत्र विशेष में बूंदाबांदी भी हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अचानक आसमान में काले बादल तथा तेज हवा ने आम के फसलों को नुक़सान पहुंचाया। वहीं दिन में हल्की बूंदाबांदी भी हुई मौसम के बदले मिजाज से सब्जी की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। लेकिन किसान ओलावृष्टि को लेकर सहमे हुए हैं। आम की बागवानी करने वाले किसानों ने बताया कि इस साल जबसे आम के पेड़ों पर बौर आया है तभी से बेमौसम बारिश और आए दिन आंधी पानी ने आम की पैदावार को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने खोली नपं प्रशासन की पोल
नगरा। क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने नगर पंचायत प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। हल्की बारिश में ही बाजार और कस्बा की सड़कें और गलियां जलमग्न होकर नाले में तब्दील हो गई। बाजार की सडकों से लेकर नगर पंचायत की गलियों में पानी ही पानी दिखाई देने लगा है। सबसे खराब स्थिति पंचसील मार्ग का है। इस मार्ग पर घुटने तक पानी लग चुका है।

बाजार में दुर्गा चौक से लेकर जनता इंटर कॉलेज गेट तक पानी जमा होने से तालाब जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पडा। नगरवासियों का कहना है कि जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण न होने से समस्या जटिल हो चुकी है। ईओ प्रमोद कुमार गुप्त का कहना है कि जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed