फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traumatic death of innocent in Ballia: child died due to drowned in Water filled of basement 

बलिया में मासूम की दर्दनाक मौत: बारिश से मकान के बेसमेंट में भरा पानी, बच्चे की डूबकर गई जान, बोल और सुन नहीं पाता था बच्चा

Mon, 04 Oct 2021 12:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 Oct 2021 12:55 AM IST
सार

तीन दिनों से बारिश के चलते मकान के बेसमेंट में पानी भर गया था। बच्चा खेलते-खेलते बेसमेंट में चला गया और डूब गया। लेकिन परिजनों को काफी देर तक पता नहीं चला।

विज्ञापन
Traumatic death of innocent in Ballia: child died due to drowned in Water filled of basement 
बच्चा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक मकान के बेसमेंट में भरे बारिश के पानी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर बाद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की भगत सिंह कालोनी में एक मकान में अंडरग्राउंड भी बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से जिले में हो रही लगातार बारिश से अंडरग्राउंड में पानी भर गया है। पड़ोसी देवेंद्र कुमार मद्धेशिया का तीन वर्षीय पुत्र देवांश मद्धेशिया अपने घर के पास खेलते-खेलते मकान के अंडरग्राउंड में चला गया। परिजनों की उस पर नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले: कांग्रेस ने राम मंदिर और कश्मीर पर सिर्फ राजनीति की, भाजपा सरकार में देश और हिंदुत्व दोनों सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद चला पता
इस दौरान मासूम अंडरग्राउंड में भरे पानी में गिरकर डूब गया। देवेश के काफी समय तक नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ समय बाद परिजन तलाश करते हुए अंडर ग्राउंड में पहुंचे तो देवेश पानी में उतराया मिला।

अगर बोलना और सुनना जानता तो बच जाती जान

परिजनों ने उसे तत्काल रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवांश जन्म से गूंगा और बहरा था। अगर बोल पाता तो शायद उसकी जान बच जाती। परिजनों ने आरोप लगाया कि मकान मालिक के अंडरग्राउंड की बैरिकेडिंग के लिए कई बार कहा जा चुका था। अगर बैरिकेडिंग हुई होती तो बालक की मौत नहीं होती। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed