फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   transfarmer on land in ballia

साहब! एक चिंगारी भीषण आग का बन सकती है सबब

Mon, 18 Jan 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
transfarmer on land in ballia
नगर आवास विकास कालोनी के समीप सड़क के किनारे रखे गए ट्रांसफार्मर। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर में जगह-जगह जमीन पर बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इन ट्रांसफार्मरों के बगल में ही नगरपालिका की ओर से कूड़े का स्थान निर्धारित कर दिया गया है। इन ट्रांसफार्मरों को ठीक ढंग से कवर भी नहीं किया गया है। यही नहीं, ट्रांसफार्मरों को कही सड़क किनारे तो कहीं ठीक सड़क के बीच में ही रख दिया गया है, जिससे आए दिन यह जाम का कारण भी बनते हैं।
विज्ञापन

शहर में शहीद चौक, उमाशंकर सेनानी चौराहा, ओक्डेनगंज चौराहा, सब्जी मंडी रोड, वेयर हाउस के सामने आदि इस तरह के ट्रांसफार्मर लगे हैं। यदि किन्हीं कारणों से इन ट्रांसफार्मरों में आग लगी तो बगल में रखे कूड़ा से देखते ही देखते आग फैल सकती है। इससे गंभीर हादसा हो सकता है। बिजली विभाग ने नगर की हृदयस्थली कहे जाने वाले शहीद चौक, उमाशंकर सेनानी चौराहा, ओक्डेनगंज चौराहा, कासिम बाजार स्थित शापिंग माल के पास ट्रांसफार्मर लगा रखा है। इसके साथ ही वेयर हाउस के पास और सब्जी मंडी रोड पर तो ट्रांसफार्मर ठीक सड़क के बीच में रखा गया है। इसकी वजह से आए दिन जाम लगता रहता है। शहर में स्थापित इन ट्रांसफार्मरों के पास ही ठेला और खोमचे वाले अपनी दुकानें भी लगा लेते हैं। नगरपालिका ने ट्रांसफार्मरों के पास ही कूड़ेदान का स्थान भी निर्धारित कर दिया है। ऐसे में इन ट्रांसफार्मरों के पास ही भारी मात्रा में प्लास्टिक, फोम, कागज, कपड़ा आदि का कूड़ा दिनभर जमा होता रहता है। जमीन पर बने फाउंडेशन पर लगे ट्रांसफार्मर में से 70 प्रतिशत का सुरक्षा घेरा क्षतिग्रस्त है या टूट गया है। यही नहीं ट्रांसफार्मरों के आसपास झाड़ियां भी उग आई हैं।
विज्ञापन

शहर में लगे कुल ट्रांसफार्मर : 316
जमीन पर बने फाउंडेशन पर लगे ट्रांसफार्मर : 189
दो खंभों के बीच में लगाए गए ट्रांसफार्मर : 127
शहर में लगे ट्रांसफार्मरों के पास कूड़ा इकट्ठा होने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो यह खतरनाक है। इस पर ध्यान देकर कूड़ा कहीं और इकट्ठा कराने की व्यवस्था की जाएगी। बिजली विभाग से बात कर ट्रांसफार्मरों को कवर कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों की देखभाल और उसके आसपास साफ-सफाई का जिम्मा संविदाकर्मियों का है। इसके लिए उन्हें निर्देशित भी किया गया है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विवेक सिन्हा, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed