फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   trains delayed due to fog in ballia station

दोपहर तक छाई रही धुंध कई ट्रेनें रहीं विलंबित

Wed, 03 Dec 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 03 Dec 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
trains delayed due to fog in ballia station
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में कुहासे के चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
दोपहर तक धुंध छाई रही। गत दो दिनों से ठंड में इजाफा हुआ है।

 सुबह और शाम के समय गलन के साथ ही कोहरे से ग्रामीण इलाके घिर जा रहे हैं। कोहरे के चलते बुधवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनें स्टेशन पर चार से पांच घंटे देर से पहुंचीं। इससे यात्रियों को भी फजीहत झेलनी पड़ी।

बुधवार को सुबह से ही कोहरे की चादर नगर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में फैली थी। दोपहर तक धुंध के चलते धूप का असर कम रहा।

 सुबह ठंड भगाने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। इस सीजन में मंगलवार से ठंड में इजाफा हुआ है। बुधवार को कोहरे के चलते सुबह में और अधिक ठंड रही। इससे आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा।

वहीं कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी विलंब से गंतव्य स्टेशन पर पहुुंचीं। डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्र्रेस आठ घंटे विलंब से बलिया स्टेशन पर पहुंची।

 डाउन सद्भावना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से रही। अप साबरमती एक्सप्रेस सात घंटे विलंबित रही। इसी प्रकार डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस तीन घंटे, अप सद्भावना चार घंटे विलंब से पहुंचीं।

पवन एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें भी एक घंटे से लेकर डेढ़ विलंब से स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों के आवागमन में विलंब होने से बहुत से यात्रियों ने यात्रा स्थगित कर दी।

इससे रेल राजस्व को नुकसान हुआ। सैकड़ों यात्रियों ने टिकट वापस भी कर दिया। ठंड के चलते लोग             कांपते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed