फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Train ran at 120 speed on Ballia-Sehatwar new 18 km long railway track

बलिया-सहतवार नए रेलवे ट्रैक पर 120 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, 18 किलोमीटर लंबे ट्रैक का रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Sat, 19 Mar 2022 09:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Mar 2022 09:19 PM IST
सार

रेल संरक्षा आयुक्त ने सहतवार-छाता व आसचौरा हाल्ट-बांसडीह रोड स्टेशनों पर दोहरीकृत व विद्युतीकृत स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार नई लाइन फिटिंग्स तथा दोहरीकरण के अनुरूप समपार फाटकों, बूम लॉक व हाइट गेजों को देखा।
 

विज्ञापन
Train ran at 120 speed on Ballia-Sehatwar new 18 km long railway track
ट्रैक की क्षमता का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे कर वाराणसी-छपरा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत  बलिया-सहतवार (18 किमी) रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने पर उत्तर पूर्वी सर्किल रेल संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ खान ने शनिवार को नवनिर्मित दोहरी लाइन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान 120 की स्पीड से ट्रेन चला कर ट्रैक की क्षमता का निरीक्षण किया गया। रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय भी उपस्थित रहे। मो.लतीफ खान सबसे पहले अपनी स्पेशल ट्रेन से सहतवार स्टेशन पहुंचे और रेलवे स्टेशन पर लगे नए उपकरणों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


दोहरीकरण के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान, इंटरलॉकिंग, विडीयू पैनल, ब्लाक यंत्र, स्टेशन वर्किंग रूल, स्टेशन पावर पैनल, रिले रूम, इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई सिस्टम, इमरजेंसी कैंसिलेशन वीडर काउंटर, प्लेटफार्म, पॉइंट क्रासिंग, सिगनल, बर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन, सिगनल ओवर लैप, फाउलिंग मार्क, सैंड हंप, फेसिंग एवं ट्रेलिंग पॉइंट्स, समपार फाटक आदि की संरक्षा परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने सहतवार स्टेशन के निकट नवनिर्मित पावर सब स्टेशन का भी निरीक्षण किया। पावर डिस्ट्रीब्यूशन पर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण  फीडर, अर्थिंग एवं  समुचित आइसोलेशन की व्यवस्था की जांच की। रेल संरक्षा आयुक्त मोटर ट्रॉली से सहतवार-बलिया रेल खण्ड मध्य  किमी 52/0-1 पर माइनर ब्रिज 25 पर दोहरीकृत लाइन के लिए निर्मित ब्रिज की जांच की।

इसके बाद किमी सं 53/7-8 इंटरलॉक समपार संख्या 11 का संरक्षा निरीक्षण किया। गेट मैन से विद्युतीकृत व दोहरीकृत रेल खंड में अपनाये जाने वाले संरक्षा ज्ञान को परखा। छाता आसचौरा हाल्ट का निरीक्षण किया। बांसडीह रोड स्टेशन का निरीक्षण किया। बलिया ब्लाक सेक्शन के मध्य किमी संख्या 59 से 62 तक दलदली नींव पर बनी रेल संरचनाओं का गहन निरीक्षण किया।
 

रेल संरक्षा आयुक्त ने सहतवार-छाता आसचौरा हाल्ट-बांसडीह रोड स्टेशनों पर दोहरीकृत व विद्युतीकृत स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार नई लाइन फिटिंग्स, संस्थापित नए सिगनलों टर्न आउट्स, बैलास्टिंग एवं पैकिंग, कर्वेचर पर क्लियरेंस तथा दोहरीकरण के अनुरूप समपार फाटकों, बूम लॉक व हाइट गेजों को देखा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed