फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traders took out a bike procession against e-commerce

ई-कॉमर्स के खिलाफ व्यापारियों ने निकाला बाइक जुलूस

Wed, 11 Dec 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Traders took out a bike procession against e-commerce
बाइक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते जिले के व्यापारी। - फोटो : BALLIA
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विदेशी ई-कॉमर्स के प्रति आम व्यापारियों को जागरूक करने के लिए 15 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसको लेकर जिले के व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकाला नगर भ्रमण करते हुए व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर जापलिनगंज के साहू भवन से बाइक जुलूस निकाला, जो नया चौक, एलआईसी रोड, विजय सिनेमा रोड, चौक गुदरी बाजार, कासिम बाजार रोड, चौक स्टेशन, चित्तू पांडेय चौराहा, टीडी कालेज चौराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जहां जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस मौके पर व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने कहा कि भारत सरकार को स्वदेशी स्वावलंबन, ग्राम स्वराज, ग्रामोदय को केंद्र में रखकर आर्थिक नीति बनानी चाहिए। ताकि देश का व्यापार व्यापारी फल फूल सके। उनके तथा उनके स्टाफ के परिवार का आजीविका चले। एफडीआई की नीति वहां अपनानी चाहिए। जहां भारत कुछ करने में सक्षम नहीं है। विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां भारत में बाजार को बर्बाद कर रही हैं। सरकार को नियामक आयोग का गठन कर इसे नियंत्रित करना चाहिए। स्वदेशी बाजार को संरक्षित करना जरूरी हो गया है। इस मौके पर सतीश गुप्ता, रघुनाथ गुप्ता, राजेश कुमार, रोशन पांडेय, गोपाल जी चौरसिया, सूरज कुमार गुप्ता, सोनू दुबे, सुनील श्रीवास्तव, गोवर्धन, विक्रम गुप्ता, रामायणजी, कृष्णा, मिंटू यादव, राजेश कुमार, इम्तियाज, प्रदीप चौरसिया, रवि वर्मा, रोनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रभुनाथ गुप्ता तथा संचालन सतीश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed