फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tractor carrying tent material overturned, worker died, one serious

टेंट सामग्री लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत, एक गंभीर

Sat, 05 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tractor carrying tent material overturned, worker died, one serious
रसड़ा। नगरा मार्ग स्थित राघोपुर सेंट मैरी स्कूल के समीप शनिवार की सुबह टेंट सामग्री लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आधा दर्जन मजदूर बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसड़ा में किया के यहां शादी कार्यक्रम था। ट्रैक्टर ट्राली से वहां टेंट का सामान लाद कर ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही राघोपुर स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास पहुंची थी कि सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्राली सड़क के किनारे झाड़ी में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवली बस्ती पुरुषोत्तम निवासी सुनील कुमार (19) पुत्र सुभाष कुमार एवं संतोष कुमार (18) पुत्र नंदजी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जबकि करीब छह मजदूर बाल-बाल बच गए। मजदूरों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े और उन्होंने अन्य मजदूरों को ट्रैक्टर से बाहर निकाला। घायल मजदूरों को तत्काल रसड़ा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed