{"_id":"6217c97f33412d380068c904","slug":"toilets-made-without-doors-toti-floor-all-incomplete-ballia-news-vns6403014141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर दरवाजों के बने शौचालय... टोटी, फर्श सब अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर दरवाजों के बने शौचालय... टोटी, फर्श सब अधूरे
विज्ञापन
बलिया। लाख प्रयास के बावजूद विकास कार्यों में मानक की अनदेखी रुकने का नाम नहीं ले रही है। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गांवों में बन रहे सामुदायिक शौचालयों की जांच में कई कमियां मिली हैं। कागजों पर इन शौचालयों को पूर्ण दिखाया गया है। इतना ही नहीं कई जगह तो अधूरा सामुदायिक शौचालय को पूर्ण दिखाकर और स्वयं सहायता समूह को हैंडओवर दिखाते हुए उसके भुगतान में भी गोलमाल किया गया है।
इसी तरह कई पंचायत भवनों के निर्माण में भी लापरवाही सामने आई है। कागजों पर इन्हें पूर्ण दिखाया गया है। कई गांवों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत भी कार्य अधूरा मिला। एसबीएम के जिला समन्वयक की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने मुरली छपरा ब्लॉक के आठ गावों के तीन ग्राम पंचायत सचिवों को बिंदुवार कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसको लेकर विभाग में खलबली मची है।बीते चार दिनों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक शैलेश कुमार ओझा ने मुरली छपरा ब्लॉक के वीरपुर, हथौड़ी, नदौली उर्फ पियरही, शंकरपुर उर्फ विशुनपुरा, रामपुर कोड़रहा, दलनछपरा, वाजिदपुर व अराजी माफी बालगोविंद उपाध्याय गांवों का निरीक्षण किया और गांवों में बन रहे सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों का सत्यापन किया। इनके निर्माण में काफी कमियां मिली और अधूरा होने के बावजूद इनको पूर्ण दिखाकर जियो टैग भी कराया गया था।
शीट, यूरीनल, स्नानघर गायब
ग्राम पंचायत वीरपुर में एक वर्ष पूर्व टू सीटर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिसमें कक्ष का निर्माण एवं बाहर प्लास्टर कराकर छोड़ दिया गया है। अभी भी शौचालय की शीट, यूरीनल, स्नानघर, नल, टोटी, फर्श, पानी एवं विद्युत सप्लाई तथा कक्षों में टाईल्स एवं दरवाजा नहीं लगवाया गया है, सोख्ता गडढे का निर्माण नहीं कराया गया। ग्राम पंचायत में पंचायत भवन भी अर्धनिर्मित पाया गया।
विज्ञापन
शौचालय अधूरा
ग्राम पंचायत हथौड़ी में एक वर्ष पूर्व टू सीटर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। महिला एवं पुरूष हेतु अलग-अलग शौचालय का निर्माण कराया गया, जिसमें पुरूष शौचालय का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया जिसका फर्श टूट गया है। ग्राम पंचायत में अवस्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्कूल शौचालय भी खराब पाया गया। उक्त विद्यालय पर फर्श टाइल्स का कार्य भी नहीं कराया गया है।
मसाला गड़बड़, दीवार जर्जर
ग्राम पंचायत नदौली उर्फ पियरही 15 माह पूर्व टू सीटर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, जिसमें कक्ष का निर्माण एवं अंदर बाहर प्लास्टर कराकर छोड़ दिया गया है। अभी भी शौचालय की शीट, यूरिनल, स्नानघर, नल, टोटी, फर्श, पानी एवं विद्युत सप्लाई तथा कक्षों में टाइल्स एवं दरवाजा नहीं लगवाया गया है। पानी की टंकी छत के ऊपर रख कर छोड़ दिया गया है।
नहीं दी पानी की सप्लाई
ग्राम पंचायत शंकरपुर उर्फ विशुनपुरा में एक वर्ष पूर्व टू सीटर सामुदायिक %शौचालय का निर्माण कराया गया है। महिला एवं पुरूष हेतु अलग-अलग शौचालय का निर्माण कराया गया। पानी हेतु टंकी लगाई गई है पर पानी की सप्लाई शौचालय के अंदर चालू नहीं है। शौचालय में ताला लगा पाया गया। शौचालय प्रयोग में नहीं पाया गया। पंचायत भवन का कार्य दीवार स्तर तक कराया गया है।
तालाब के बगल में बनाया सोख्ता
ग्राम पंचायत रामपुर कोड़हरा 14 माह पूर्व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, जिसमें कक्ष का निर्माण एवं अंदर बाहर प्लास्टर कराकर छोड़ दिया गया है। अभी भी शौचालय की शीट, यूरिनल, स्नानघर, नल, टोटी, फर्श, पानी एवं विद्युत सप्लाई तथा कक्षों में टाइल्स एवं दरवाजा नहीं लगवाया गया है।सोख्ता गड्ढे का निर्माण बगल स्थित तालाब के किनारे गलत ढंग से बनाया गया है।
निजी जमीन पर शौचालय
ग्राम पंचायत दलनछपरा में 15 माह पूर्व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है जो अधूरा है।। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि उक्त सामुदायिक शौचालय पूर्व प्रधान के निजी जमीन पर बना है जिसका प्रयोग भी पूर्व प्रधान के परिवार के सदस्यों द्वारा ही किया जाएगा। निर्माण कार्य हेतु जगह-जमीन का एरिया भी मानक से बहुत कम है।
पूर्व प्रधान के लिए करा दिया निर्माण
ग्राम पंचायत वाजिदपुर में 15 माह पूर्व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। पुरुष-महिला हेतु अलग-अलग शौचालय का निर्माण कराया गया है। सत्यापन के समय उक्त शौचालय में ताला पाया गया जिसकी चाभी पूर्व प्रधान के पास थी। महिला शौचालय कक्ष को स्टोर रूप में प्रयोग किया जा रहा है जिसमें तार, व्यायाम सामान आदि रखा हुआ था।
मुरली छपरा ब्लॉक के आठ गांवों में सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन व ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्यों की जांच में कमियां मिली हैं। संबंधित तीन सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। अन्यथा इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
- अजय कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ, बलिया।