{"_id":"5a19afa84f1c1bc9678be031","slug":"today-will-be-voting-security-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा मतदान सुरक्षा संग तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा मतदान सुरक्षा संग तैयारी
ballia
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव में जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में रविवार को मतदान होगा। इसके लिए कुल दो लाख 59 हजार 383 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। यह मतदाता 106 अध्यक्ष व 964 सभासद पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 115 मतदान केंद्रों के 387 बूथों पर सुबह साढ़े सात बजे से शाम 05 बजे तक मतदान होगा।
दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के 115 मतदान केंद्रों के 387 बूथों पर आज यानि 26 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरु होगा। मतदान में कुल दो लाख 59 हजार 383 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें एक लाख 41 हजार 599 पुरुष व एक लाख 17 हजार 784 महिला मतदाता हैं। मतदान कराने को लेकर शनिवार को सभी तहसीलों से पोलिंग पाटिऱभयों को रवाना किया गया। संबंधित आरओ की ओर से पोलिंग पार्टियों को बैलेट, बैलेट बॉक्स के अलावा अन्य स्टेशनरी उपलब्ध कराया गया।
पोलिंग पार्टियों को वाहनों में सुरक्षा कर्मियों के साथ बूथों भेजा गया गया जो शाम तक अपने-अपने बूथों पर पहुंच गए। नगर निकाय चुनाव में जिला प्रशासन की ओर से 50 मतदान केंद्रों को संवेदनशील, 53 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील व 12 मतदान केंद्रों को हाईपर माना गया है, इस तरह सभी बूथों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के 10 अध्यक्ष व 167 सभासद पदों के लिए एक से सात नवंबर तक नामांकन का दौर चला। आठ नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 10 को नाम वापसी और 11 नवंबर को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। अध्यक्ष के कुल 10 पदों के सापेक्ष 112 ने पर्चा भरा और छह प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद 106 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह सभासद के कुल 167 पदों के सापेक्ष कुल 1011 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, हालांकि 47 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया और चुनावी मैदान में कुल 964 प्रत्याशी हैं।