फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Today 26990 candidates will give UP TET exam at 26 centers

आज 26 केंद्रों पर 26990 परीक्षार्थी देंगे यूपी टीईटी परीक्षा

Tue, 07 Jan 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Today 26990 candidates will give UP TET exam at 26 centers
बलिया। यूपी टीईटी की परीक्षा आज जिले के 26 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए कुल 26990 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सोमवार को ही केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

यूपी टीईटी की परीक्षा जिले के कुल 26 केंद्रों पर होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रथम पाली प्राथमिक स्तर के एक से पांच तक की परीक्षा सभी 26 केंद्रों पर होगी। इसके लिए कुल 18852 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा सुबह 18 बजे से 12.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर के छह से आठ तक के लिए कुल 11 केंद्रों पर दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे तक परीक्षा होगी। इसके लिए कुल 8138 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। डीएम ने सभी मजिस्ट्रेटों को सेक्टर व जोन में आने वाले परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास के साइबर कैफे व फोटो स्टेट की दुकानों को बंद कराने का निर्देश भी डीएम ने दिया है। डीएम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सुबह कोषागार पहुंच कर प्रश्नपत्रों व अन्य अभिलेखों को प्राप्त कर निर्धारित केंद्र पर समय से पहुंचाने का निर्देश दिया। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, पेजर, आई पेड व अन्य उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed