फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Throw Dihle Thariya, Balam Gaile Jharia...

फेंक दिहले थरिया, बलम गइले झरिया...

Sat, 05 Nov 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Throw Dihle Thariya, Balam Gaile Jharia...
भरौली में आयोजित गड़हा महोत्सव के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्मृति चिह्न व बुके ? - फोटो : BALLIA
अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच की ओर से आयोजित हरिशंकर राय स्मृति गड़हा महोत्सव का दूसरे दिन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उद्घाटन किया। अपने संक्षिप्त संबोधन में इस आश्वासन के साथ कि अगले गड़हा महोत्सव से पहले यह कार्यक्रम उप्र सरकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के कैलेंडर में शामिल होगा, शुभकामनाओं के साथ अपने संबोधन को समाप्त किया। इस दौरान स्वागत गीत गोपाल राय ने गया। अनुभा राय ने फेंक दिहले थरिया बलम गइले झरिया पहुंचले की ना... गाकर समा बांध दिया।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मेरा भी प्रयास होगा कि अगले साल गड़हा महोत्सव सरकारी खर्च पर किया जाए। परिवहन मंत्री ने घोषणा की कि उजियार रोडवेज बस स्टेशन का जिर्णोद्धार किया जाएगा। उजियार घाट से रोडवेज बस बलिया तक चलाई जाएगी। बलिया से बक्सर तक बस का संचालन किया जाएगा। बलिया से ब्रम्हपुर तक बसें चलाई जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहीं पर स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन

इन समस्याओं को गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चन्द्रमणी राय ने रखा था। इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत 51 किलो की माला पहनाकर गोपाल राय, सुधीर ओझा, विजेंद्र राय, चन्द्रमणि राय, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी सहित कार्यकर्ताओं ने किया। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र मस्त, बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी, प्रकाश तिवारी, मणिशंकर मिश्रा, संतोष रंजन राय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरत शर्मा व्यास, मोहन सिंह राठौर ने गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायकों में अलका राय पहाड़ियां, अभिनेत्री डिम्पल, प्रणव सिंह कान्हा, आलोक कुमार ने गीत सुनाए। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, राज्यमंत्री दानिश आजाद, गायक अनुपमा यादव, गोलू राजा, मनोहर सिंह पहुंच चुके थे।
हेलीकाप्टर में भर रहा था तेल, खड़े रहे मंत्री
नरहीं। गड़हा महोत्सव के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का हेलीकाप्टर मंच के पास 3.23 पर उतरा। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद गाड़ी से मंच के पास आए। तेजी के साथ मंच पर पहुंच गए उनका स्वागत किया गया। इसके बाद सीधे भाषण शुरू हुआ। सिर्फ तीन मिनट भाषण देने के बाद मंच से 3.32 पर उतर कर हेलीपैड पर पहुंच गए। यहां हेलिकॉप्टर में तेल भरा जा रहा था। यहां उपमुख्यमंत्री 19 मिनट तक खड़े रहे। इसके साथ उनका उड़न खटोला उड़ गया। पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की थी, वह भी नहीं ले पाए। इसको लेकर उपस्थित दर्शकों में चर्चा का विषय बना रहा।

बनाए गए थे दो मंच
नरहीं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए गड़हा विकास मंच के दाहिने तरफ दूसरा मंच भी बनाया गया था। जब उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जब मंच पर रहे तो दूसरे मंच पर सांसद वीरेंद्र मस्त बैठे रहे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को बलिया आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को देर रात तक चलने वाले गड़हा महोत्सव को रात आठ बजे तक ही चलाने की अनुमति दी थी। सीओ सदर अशोक मिश्र के अनुसार ऐसा माननीय मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान मे रख कर किया गया है। कहा कि गड़हा महोत्सव मे रंगारंग कार्यक्रम देर रात तक चलता है। इसको सुरक्षित सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है,लेकिन रविवार की सुबह बलिया मुख्यालय पर मुख्यमंत्री की जनसभा होने के कारण गड़हा महोत्सव को देर रात तक सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहींहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed