फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three ROBs to be constructed on the Phephna-Mau four-lane highway; bypasses to be built at two locations

Ballia News: फेफना-मऊ फोरलेन पर बनेंगे तीन आरओबी, दो स्थानों पर बनेगा बाईपास

Wed, 22 Jul 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three ROBs to be constructed on the Phephna-Mau four-lane highway; bypasses to be built at two locations
फेफना-रसड़ा मार्ग।
बलिया। मऊ-फेफना फोरलेन परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है। करीब 56 किलोमीटर लंबा मार्ग एनएच-128 बी के बन जाने से मऊ-बलिया के साथ आजमगढ़ मंडल के बीच बलिया का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। इससे यात्रा का समय काफी कम होगा। अब डीपीआर में संशोधन किया जा रहा है। अब तीन आरओबी और दो बाइपास बनाया जाएगा। पहले पांच आरओबी बनने थे। इस मार्ग के डीपीआर तैयार करने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन पहले ही हो चुका था। इस मार्ग को बनाने के लिए करीब जिस पर लगभग 1500 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। अब डीपीआर में संशोधन किया जा रहा है। इसके लिए फिर से सर्वे का कार्य किया जाएगा। फेफना से मऊ तक इस मार्ग पर पांच जगहों पर रेलवे क्रॉसिंग पड़ते हैं। पहले के सर्वे में सभी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की योजना है लेकिन इसको लेकर एनएचएआई ने अब बदलाव किया है।
विज्ञापन

अब इसे तीन करने की तैयारी है। जिले के सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी की योजना अब धरातल पर उतरती दिखाई देने लगी है। फेफना-मऊ मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए पिछले साल शासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति दी थी। मार्ग को फोरलेन बनाने की कवायद एनएचएआई की तरफ किया गया है। फोरलेन के डीपीआर की मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी। डीपीआर तैयार भी हो चुका था लेकिन एनएचएआई की तरफ से अब बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन


तीन जगहों पर ही रेलवे पुल का निर्माण होगा
फेफना-मऊ फोरलेन पर पांच क्रॉसिंगों पर ओवर ब्रिज बनाने के निर्णय में बदलाव होगा। अब इस मार्ग पर तीन जगहों पर ही रेलवे पुल का निर्माण किया जाएगा। दो अन्य जगहों पर बाईपास के लिए अब सर्वे होगा। पहले यह मार्ग स्टेट हाईवे-34 था। केंद्र सरकार ने फेफना-मऊ मार्ग को एनएच कोड 128 बी आवंटित किया है। फोरलेन बनने के बाद यह मार्ग आजमगढ़ फोरलेन में सीधे जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थलों पर पड़ती रेलवे क्रॉसिंग
राष्ट्रीय राजमार्ग बलिया-मऊ अब पांच रेलवे क्रॉसिंग पड़ती हैं। इनमें फेफना, गढि़या, पकवाईनार और मऊ के रतनपुरा व हलधरपुर शामिल हैं। फेफना व मऊ के बीच एक स्थान पर टोल प्लाजा भी बनाने की योजना है। टोल प्लाजा के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो गया है।

फेफना-मऊ फोरलेन निर्माण के लिए सर्वे फिर से किया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई की तरफ से कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं। आरओबी कम करने की योजना है। उसके स्थान पर बाईपास बनाया जाएगा। सर्वे के बाद बाईपास स्थल का निर्धारण होगा। - इंजीनियर अजय सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed