फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three-day program will be held on Mahashivaratri

महाशिवरात्रि पर होगा त्रिदिवसीय कार्यक्रम

Mon, 08 Mar 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Three-day program will be held on Mahashivaratri
बलिया। महाशिवरात्रि को लेकर जिले में तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। शिवालयों व मंदिरों में रंगरोगन का कार्य अंतिम चरण में है। 11 मार्च को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला व स्थानीय प्रशासन के लोग बैठक आदि कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग आदि भी किया जा रहा है, ताकि भक्तों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। नगर के बालेश्वर मंदिर, गोलारोड स्थित कैलास धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर, नगर से सटे देवकली गांव स्थित देवकालेश्वर मंदिर, नगरी स्थित नटकेश्वर मंदिर, मिड्ढा के बाजार व गोरथाना के पोखरा स्थित शिव मंदिर, निधरिया स्थित पंच मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपिलेश्वर मंदिर पर शिव भक्तों द्वारा रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासन के लोग मंदिर प्रशासन के संग बैठक कर 11 मार्च को उमड़ने वाली भीड़ की संख्या की जानकारी कर रहे हैं, ताकि उस दिन उमड़ने वाली भीड़ को कंट्रोल करने का प्लान बनाया जा सके।नरही। विकास खण्ड सोहांव के कोटवा नारायनपुर स्थित बाबा मुक्तिनाथ मंदिर पर मुक्तिनाथ मानस सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर त्रिदिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में इलाके के विभिन्न गांवों के हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। मुक्तिनाथ मानस सेवा समिति के अध्यक्ष जय शंकर राय ने बताया कि नौ मार्च को सुबह नौ बजे से ब्राह्मणों द्वारा जनकल्याणार्थ रुद्राभिषेक व शाम छह बजे भक्ति किरण शास्त्री निधि द्वारा मानस प्रवचन किया जाएगा। 10 मार्च को सुबह आठ बजे अखण्ड हरिकीर्तन, श्रीरामचरित मानस का अखण्ड पाठ व अखण्ड जप शुरू होगा। शाम को मानस प्रवचन होगा। 11 मार्च को सुबह आठ बजे से 12 बजे तक पूर्णाहुति एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-संगीत, 12 बजे से तीन बजे तक भरौली कलॉ, विश्वम्भरपुर, कनुवान व कोटवा नारायनपुर की टोलियां होली गीत गाएंगी। शाम तीन बजे से शिव बारात निकलेगी। इसमें तरह-तरह के देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां, ऊंट, हाथी, घोड़े व नृत्य मंडलियां आदि शामिल होंगी। शाम छह बजे भगवान शंकर की प्रथम आरती व श्रृंगार, सात बजे मानस प्रवचन, नौ बजे द्वितीय आरती, 12 बजे तृतीय आरती, तीन बजे चतुर्थ आरती व श्रृंगार व शाम चार बजे कोटवा नारायनपुर की मंडली फॉग गीत गाएगी।
विज्ञापन

सहतवार। देवों के देव महादेव की महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात की तैयारी सहतवार स्थित बाबा माहत्पालेश्वर नाथ शिव मंदिर पर चल रही है। इसमें हाथी, ऊंट, घोड़ा, भूत, बैताल, ब्रह्मा, विष्णु आदि देवताओं की झांकी निकाल कर पूरे नगर में भम्रण कर पून: शिव मंदिर पर समयानुसार पहुंचेगी। इसके बाद शिव विवाह का कार्यक्रम शाम समयानुसार होगा। मंदिर के पुजारी उमाशंकर दुबे ने बताया की मंदिर की सफाई वह सजावट का कार्य चल रहा है। इसके अलावा मंदिर परिसर में आने जाने में श्रद्घालुओं को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। वहीं पूर गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के दिन सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें कुल 12 लोगों ने विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसकी जानकारी अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन

चितबड़ागांव। नगर पंचायत के उत्तरी छोर पर टोंस नदी के किनारे स्थिति प्राचीन चितेश्वर नाथ शिव मंदिर से महाशिवरात्रि के दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य शिव बारात सुबह 11 बजे से निकलेगा। बारात शिव मंदिर से निकलकर स्टेट बैंक तिराहा, गुदरी बाजार, डाकघर, रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर होते हुए चितबड़ागांव -मोहम्मदाबाद मार्ग का अनुसरण करते हुए पीसीओ तिराहा, मुख्य बाजार भ्रमण करते हुए पुन: श्री चितेश्वरनाथ मंदिर पर आकर संपन्न होगी। तत्पश्चात शिव बारात को विश्राम देकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी श्री चितेश्वर नाथ संकीर्तन समिति के अध्यक्ष वृषभान सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed