फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three arrested including a woman accused of kidnapping

अपहरण के आरोपी महिला समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including a woman accused of kidnapping
थाना रेवती पुलिस ने बुधवार को अपहरण मामले में महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसएसआई बृजेश सिंह ने बताया कि अपहरण के मामले में वांछित तीन आरोपी को रेवती बस स्टैंड पर कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बस स्टैंड पर पहुंच कर आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना नाम विपिन यादव, गणेश यादव तथा हीरावती देवी निवासीगण सबलपुर टाड़ी थाना बैरिया बताया। तीनों आरोपियों ने अपहरण की घटना को स्वीकार किया।
विज्ञापन

बीते 20 जून को रेवती थाना क्षेत्र के गंगा पांडेय का टोला निवासी एक व्यक्ति ने रेवती थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में लिखा था कि मेरी पुत्री अपनी मौसी के साथ अपने घर पर थी। इसी बीच उक्त आरोपियों ने मेरी पुत्री का जबरदस्ती अपहरण कर लिया। घटना के दो दिन बाद आरोपी मेरी पुत्री को पुन: गांव पर छोड़कर फरार हो गए। मेरी पुत्री ने बताया कि आरोपी मुझे गाड़ी से ले जा रहे थे। जब मुझे प्यास लगी तो मैंने पानी मांगा लेकिन आरोपियों ने मुझे फ्रूटी पिलाया। फ्रूटी पीने के बाद मैं बेहोश हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed