फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   This time double the seeds given for Rabi sowing

Ballia News: रबी की बोआई के लिए इस बार दिया दोगुना बीज

Tue, 10 Dec 2024 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
This time double the seeds given for Rabi sowing
बलिया। बेहतर उपज के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों को उन्नत किस्म का बीज मुहैया कराया जा रहा है। शासन से उपलब्ध बीज किसानों को आधी दर पर कृषि विभाग की तरफ से दिया जा रहा है। जिले में पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानों को लगभग दोगुना बीज उपलब्ध कराया गया है। वर्ष 2023-24 में 6974.6 कुंतल बीज दिया गया था। वर्ष 2024-25 में 11352.4 कुंतल किसानों को प्रमाणित बीज वितरित किया गया है।
विज्ञापन

उन्नत किस्म के बीज पर पहले सरकार सब्सिडी देती थी लेकिन अब आधी दर पर ही उपलब्ध करा दे रही है। इससे किसानों को सीधा लाभ मिल जा रहा है। दोगुना बीज वितरित होने से खेती का भी दायरा बढ़ता जा रहा है। बांसडीह ब्लाॅक में किसानों में सबसे अधिक बीज का वितरण किया गया हैं। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव पर वर्ष 2023-24 में 12 कुंतल बीज उपलब्ध कराया गया था। रबी के इस सीजन में केंद्र को एक बोरी भी बीज नहीं मिला है, जिससे उस क्षेत्र के किसानों को निराशा हाथ लगी है। वैसे सोहांव ब्लाॅक के किसानों के लिए 444 कुंतल बीज उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन


--------
ब्लाक का नाम---रबी वर्ष 2023-24----2024-25 वितरित मात्रा (कुंतल में)

बैरिया---------310-------------620
मुरलीछपरा------250------------422.8

रेवती---------280.8------------662.8
बेलहरी-------132--------------350

दुबहर-------343.4-------------972
हनुमानगंज---309---------------694.4

गड़वार------426--------------538
सोहांव-------382-------------444

बांसडीह------654.6------------1012.2
बेरुआरबारी----360-------------940

मनियर------420--------------628
पंदह-------320.8--------------492.8

नवानगर-----502--------------560
रसड़ा------533.6-------------858.8

नगरा-------630--------------680
चिलकहर----358-------------916.8

सीयर-------750-------------559.6
कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव------12----00

-----


सरकार से प्राप्त उन्नति किस्म के बीजों को आधी दर पर किसानों को उपलब्ध कराया गया। पिछले वर्ष से अधिक बीज मुख्यालय से प्राप्त हुआ था। इसके चलते रबी की फसल की उपज अच्छी होने की उम्मीद है। - पवन कुमार प्रजापति , जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed