फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   This kind of lockdown, market crowd, shops also opened

ये कैसा लॉकडाउन, बाजार में भीड़, दुकानें भी खुलीं

Fri, 10 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
This kind of lockdown, market crowd, shops also opened
अमर उजाला लाइव: लाकडाउन के दौरान सिनेमा रोड-चौक में आवागमन करते लोग। - फोटो : BALLIA
अमर उजाला लाइव
विज्ञापन

-
ये कैसी बंदी, बाजार में भीड़, दुकानें भी खुलीं
चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, विशुनीपुर सब्जी मंडी, चौक-स्टेशन रोड में भीड़, सोशल डिस्टेंस तार-तार
शहर में सवारियों को बैठाकर ले जाते रहे ई-रिक्शा चालक
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते देख गंभीर जिला प्रशासन ने 21 जुलाई तक बंदी की घोषणा बृहस्पतिवार को की थी। यह भी कहा था कि इस बार बंदी में सख्ती बरती जाएगी। निजी वाहन नहीं चलेंगे, दुकानें बंद रहेंगी और आवश्यक वस्तुओं की चिह्नित दुकानें ही खुलेंगी लेकिन शुक्रवार को शहर में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। शहर के प्रमुख चौराहों पर भीड़ रही और सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हुआ। बड़ी दुकानें बंद थी लेकिन कई दुकानों के शटर आधा खुले हुए थे और दुकानदार ग्राहक का इंतजार करते नजर आ रहे थे। रेलवे क्रासिंग के पास जाम भी लगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी बेपरवाह बनी रही, जिसके कारण डीएम के आदेश सरेआम धज्जियां उड़ती दिखी। इस वाकये ने यह साबित कर दिया कि जिले में जिला अधिकारी का आदेश लोगों के लिए बेमानी साबित हो रहा है।
--------------
12:30 : चित्तू पांडेय चौराहा, विशुनीपुर सब्जी मंडी
चित्तू पांडे चौराहा और उससे सटे विशुनीपुर स्थित सब्जी मार्केट में शुक्रवार को बंदी की धज्जियां उड़ती दिखीं। लोग झुंड में जहां आवाजाही करते मिले, वही सब्जी बाजार में अनावश्यक भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार होता दिखा होता दिखा। हैरत की बात तो यह रही कि चित्तू पांडे चौराहे पर ही पुलिस कर्मियों का एक दस्ता तैनात रहा लेकिन पुलिसकर्मी इससे बेपरवाह बेपरवाह रहे।
विज्ञापन

---------
12: 40 : स्टेशन चौक रोड़
स्टेशन चौक रोड पर दुकानदारों ने चोरी-छिपे दुकानें खोल रखी थी। दुकानदार ग्राहकों की प्रतीक्षा करते नजर आए। लोगों की आवाजाही जारी रही। सड़कों पर मनमानी तरीके तरीके से लोग भी टहलते मिले। इसे देख ऐसा प्रतीत हुआ कि बंदी को लेकर लोगों में प्रशासनिक भय नदारद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
1:00: चौक आर्य समाज रोड
शहर के चौक आर्य समाज रोड पर सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल रही। लोग पैदल और वाहन से आते जाते नजर आए। बहुत से लोग मास्क नहीं लगाए थे। ंकुछ स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं थी। शहर में रोज कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ रही है लेकिन लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।

------------
1:20: चौक विजय सिनेमा रोड
एक ओर मानसूनी बारिश दूसरी ओर मानसूनी बारिश दूसरी ओर कोरोना का भय है. बावजूद इसके शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को दिन में इसका जीवंत प्रमाण दिखा जब शहर में सख्ती के साथ लागू हुए लॉकडाउन के दूसरे चरण के बावजूद लोग सहज ही सड़कों पर टहलते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed