फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be inquiry for carrying more than 50 thousand rupees in cash, keep the necessary papers

50 हजार रुपये से अधिक नकदी लेकर चलने पर होगी पूछताछ, रखें जरूरी कागज

Thu, 13 Jan 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
There will be inquiry for carrying more than 50 thousand rupees in cash, keep the necessary papers
बलिया। अब 50 हजार रुपये से अधिक नकदी लेकर चलने वालों की मुसीबत बढ़ सकती है। ज्यादा पैसे लेकर अगर कोई रास्ते में पकड़ा जाता है तो उसे पैसे का प्रमाण देना होगा। चुनाव में धनबल का प्रयोग रोकने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। जिले में खासकर व्यापारी वाराणसी या कानपुर की थोक बाजारों से सामानों की खरीदारी करते हैं। इसके लिए उन्हें काफी कैश साथ में ले जाना होता। अब निर्वाचन आयोग चुनाव में धनबल का प्रयोग होने की संभावना को देखते हुए गाइड लाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति 50 हजार से ज्यादा नकदी लेकर कहीं जाता है तो उसे नकदी के बारे में प्रमाण रखना होगा। जिस व्यक्ति के पास नकदी मिली और अपने पास रखने का सही प्रमाण नहीं दे सका तो नकदी को जब्त कर ली जाएगी। निगरानी के लिए जिले के सभी बार्डर व नाकों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की 21 संयुक्त टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। वहीं, अपर जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने आठ जनवरी से दस मार्च तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है। जिले में पिछले एक साल से अधिक समय से लगातार धारा 144 लगी है। रात आठ से सुबह आठ बजे के बीच चुनाव प्रचार पर रोक रहेगी। सड़क, चौराहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन नहीं होगा। मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल प्रत्येक कार्यक्रम में करना होगा।
विज्ञापन

-----
बरतें सतर्कता, जमा कराएं लाइसेंसी शस्त्र
बलिया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी असलहों को अविलंब जमा कराया जाए। चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए जिले में आने वाली बाहरी फोर्स के ठहरने की व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए। जिले की सीमाओं पर भी सतर्कता बरती जाए। आने-जाने वाले वाहनों पर निगाह रखी जाए। ये निर्देश बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने दिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समय रहते सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में शस्त्र को जमा करा लें। आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करें। एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले में बाहर से आने वाली फोर्स के ठहरने की उचित व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 9200 लाइसेंसी असलहा है। इनमें से करीब सात हजार लाइसेंसी असलहों को जमा कराया लिया गया है। शेष को जमा कराने की कार्रवाई गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed