फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There should be a high level investigation into the death of the doctor: Ramgovind

चिकित्सक की मौत की हो उच्चस्तरीय जांच : रामगोविंंद

Thu, 19 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
There should be a high level investigation into the death of the doctor: Ramgovind
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सीएचसी बांसडीह के पूर्व अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौआर की मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के स्वास्थ्य विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को खो दिया। डॉ. वेंकटेश मौआर का मामला जनपद की खोखली स्वस्थ व्यवस्था एवं शासन के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा है। मीडिया को जारी विज्ञप्ति में सपा नेता ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बांसडीह सीएचसी के अधीक्षक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. वेंकटेश मौआर जनता में काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने इस पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ''कान्हजी'' ने डाॅक्टर वेंकटेश मौआर के परिवार को सम्मानजनक नौकरी एवं मुआवजा देने की मांग प्रदेश सरकार से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed