{"_id":"69adcbb252c217018f0c7359","slug":"there-is-darkness-for-45-km-from-maldepur-to-kadam-intersection-11-road-accidents-in-one-year-ballia-news-c-190-1-ana1001-159153-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: माल्देपुर से कदम चौराहे तक 4.5 किमी रहता है अंधेरा, 1 साल में 11 सड़क हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: माल्देपुर से कदम चौराहे तक 4.5 किमी रहता है अंधेरा, 1 साल में 11 सड़क हादसे
विज्ञापन
नगर के फोरलेन सड़क स्थित कटहल नाला का नया पुल पर पसरा अंधेरा।संवाद
बलिया। शहर को जाम से मुक्त कराने और सुगम यातायात के लिए माल्देपुर से कदम चौराहा तक 4.5 किमी. की दूरी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन एक वर्ष बाद भी सड़क पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। अंधेरे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक वर्ष में 11 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
रोजाना 10 हजार से अधिक वाहन रात के अंधेरे में इस रास्ते से गुजरते हैं। चौड़ीकरण पर 48.95 करोड़ रुपये खर्च किए गए। लेकिन अब तक स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं हो सकी। इससे रात वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है।
शहर के बीचोबीच से गुजरने वाले एनएच-31 पर ज्यादा ट्रैफिक होेने के कारण आए दिन जाम लगता था। माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोर लेन सड़क निर्माण होने से जाम व अतिक्रमण की समस्या कम हो गई है।
विज्ञापन
शहर का विस्तार हुआ है। फोर लेन सड़क बनने के बाद उसके बीच बने डिवाइडर में फूल-पौधे लगाए जाने थे। जिससे शहर की सुंदरता बढ़ती और डिवाइडर पर जिले के महापुरुषों, सेनानियों व ऐतिहासिक स्थलों के चित्र वाली एलईडी तस्वीरें लगाने की भी योजना थी। करीब साढ़े चार किमी तक सड़क की चौड़ाई तकरीबन 14 मीटर है। इसमें एक लेन सात मीटर चौड़ा है और बीच में 1.20 मीटर चौड़ा डिवाइडर बना है।