फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The words of the end of the 'nefarious' alliance will be written from Ballia

बलिया से लिखी जाएगी 'नापाक' गठबंधन के अंत की इबारत

Fri, 07 Oct 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The words of the end of the 'nefarious' alliance will be written from Ballia
नगर के टीडी कालेज चौराहा स्थित पं. रामदहिन ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा के प्रदेश अध्य - फोटो : BALLIA
बैरिया/जयप्रकाश नगर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। गृहमंत्री के आगमन से जहां बलिया जनपद के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. वहीं, बिहार में जातिवादी, अवांछनीय तत्वों के ‘नापाक’ गठबंधन की सरकार के अंत की इबारत भी लिखी जाएगी। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सिताबदियारा में कहीं।
विज्ञापन

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर 11 अक्टूबर को सिताबदियारा में होने वाले कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए सांसदों और विधायकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यहां पहुंचे थे। जेपी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त से विचार विमर्श किया। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा लोकनायक के सपनों का देश बनेगा। इसमें जातिवाद व भ्रष्टाचार का कहीं नामोनिशान नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की उस प्रतिमा का भी अवलोकन किया गया, जिसका अनावरण गृहमंत्री को करना है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि ट्रस्ट पर पॉलीटिकल म्यूजियम बनाया जाएगा। यूपी और बिहार के कुल 46 गांवों की महिलाओं को यहां कुटीर उद्योग का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जाएगा। महिलाओं को राष्ट्रीय ध्वज बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस राष्ट्रीय ध्वज की हिंदुस्तान के कोने कोने में गांधी आश्रम पर आपूर्ति की जाएगी। गृहमंत्री के अलावा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के अलावा केंद्र के आधा दर्जन मंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री भाग लेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी, विधायक केतकी सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, छट्ठू राम, पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक संजय यादव, नागेंद्र पांडेय, विजय बहादुर सिंह, रत्नेश सिंह, मदन सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने की और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने किया। सिताबदियारा जाते समय प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बैरिया तिराहे पर पूर्व विधायक द्वाबा के मालवीय स्व. मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed