फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The suffocation of the footpaths due to encroachment, the roads were also limited

अतिक्रमण से घुट रहा फुटपाथों का दम, सड़कें भी सिमटीं

Thu, 25 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The suffocation of the footpaths due to encroachment, the roads were also limited
नगर के स्टेशन-मालगोदाम रोड पर दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर रखा गया सामान।संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। फुटपाथ पर बढ़ते अतिक्रमण और डग्गामार वाहनों के कारण नगर में पूरे दिन जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। जाम में मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस व स्कूली वाहन भी फंसे रहते हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण अतिक्रमण शहर के लिए नासूर बनता जा रहा है।
विज्ञापन

नगर में बढ़ता अतिक्रमण सड़कों के फुटपाथों को लील गया है। इससे पैदल चलने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हाइवे की पटरियों पर मजबूरी में पैदल चलने वालों को वाहनों की टक्कर लगने का खतरा बना रहता है। अक्सर भारी वाहनों की चक्कर में आकर पैदल चलने वाले घायल भी हो जाते हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नगर पालिका ने अभियान चलाने के लिए अभियान चलाने की चेतावनी दी पर हुआ कुछ नहीं। इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

----
पटरियों को बना दिया है वाहन स्टैंड
अक्सर लोग सड़क किनारे फुटपाथ पर डग्गामार वाहन खड़े कर देते हैं। इससे भी जाम लगता है। ई-रिक्शा, मैजिक और टेंपो चालक बेलगाम हैं। नगर के स्टेशन रोड़ से लेकर कदमचौराहा तक डग्गामार वाहन चालकों का कब्जा है। सवारियां भरने व उतारने के लिए पूरे दिन नगर के फुटपाथों पर इन वाहनों की धमाचौकड़ी मची रहती है। इससे यातायात व्यवस्था चौपट हो गई है। पुलिस देखकर आंखें मूंद लेती है। कुछ दिन पहले व्यापारी नेताओं की शिकायत पर प्रशासन ने डग्गामार वाहनों के खड़े करने के लिए स्थान चिह्नित किए थे। निर्धारित स्थान पर कुछ ही दिन वाहन खड़े हुए, लेकिन बाद में फिर पुराने ढर्रे पर आ गए। इस कारण अक्सर चालकों की लोगों से नोकझोंक होती रहती है। वहीं नो इंट्री के बाद भी भारी वाहन नगर में घुस आते हैं। इससे हालात बद से बदतर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ऐसे किया जा रहा अतिक्रमण
फुटपाथ पर आवागमन करने वाले लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं। यहां के दुकानदार भी कम नहीं हैं। धीरे-धीरे दुकानें फुटपाथ तक बढ़ा दी गईं हैं। आधे सड़क तक दुकान के आगे कार्टन भी रख देते हैं, जिससे रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। इतना ही नहीं रही-सही कसर ठेला वाले पूरा कर रहे हैं। वे फुटपाथ के आगे सड़क तक काबिज हो गए। इसके अलावा टेंपो, आटो आदि वाहन भी सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े होते हैं। इन सब कारणों से वाहनों को बाजार से निकलने में घंटों लग जाते हैं।
------
पुलिसकर्मियों की उदासीनता
नगर में पुलिसकर्मी तो तैनात हैं। लेकिन वे अतिक्रमण के प्रति उदासीनता बरतते है। इससे जाम की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। लोगों का तो आरोप है कि पुलिस वाहनों और ठेला खोमचा वालों से अवैध वसूली भी करती है। ऐसे में बेफिक्र होकर वाहन चालक बीच सड़क पर सवारियों को बैठाने के चक्कर में जाम की समस्या बढ़ा रहे हैं।

-------
सड़क पर हुए अतिक्रमण को नियमित रूप से अभियान चलाकर हटाया जाता है। शीघ्र ही व्यापक अभियान चलाकर सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
दिनेश कुमार विश्वकर्मा, ईओ, नगर पालिका, बलिया।
-----
सड़क के किनारे बेतरतीब वाहन खड़े करने से इस तरह की समस्या आती है। यातायात पुलिस की तरफ से सड़क के किनारे खड़े किए गए वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा शहर की मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने के लिए हर दिन जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
विश्वदीप सिंह, टीएसआई,बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed