{"_id":"621e626d96789223524b6681","slug":"the-spies-lost-their-senses-in-passion-ballia-news-vns6411796195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने जोश में खोया होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने जोश में खोया होश
विज्ञापन
बलिया/नगरा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देखने के लिए फेफना, बांसडीह और बेल्थरारोड तीनों जनसभाओं में सपाई जुटे थे। अखिलेश यादव के संबोधन के दौरान कार्यकर्ता अति उत्साह में हुड़दंग पर उतर आए। इससे सैकड़ों कुर्सियां और बैरिकेडिंग टूट गई। मंच से अखिलेश यादव और अन्य कार्यकर्ताओं से अनुशासन रखने की अपील करते रहे, लेकिन उन पर कोई असर नहीं दिखा। अखिलेश भी इससे नाराज नजर आए।
कटरिया में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेेश यादव के संबोधन के दौरान कार्यकर्ता बल्ली एवं कुर्सियों को तोड़ते हुए मंच तक पहुंचने को आतुर दिखे। कमांडो व एसपीजी ने अखिलेश यादव को किसी तरह निकाला। कटरिया गांव में कार्यकर्ताओं ने दर्जनों कुर्सियां तोड़ दीं। जनता इंटर कालेज नगरा में भी ऐसा ही नजारा था। मैदान, छतों और गलियों में भीड़ थी। नगरा बाजार चार घंटे भीड़ की वजह से थम गया था। हालांकि वाहनों को बाजार से बाहर रोक दिया गया था। ज्योंही अखिलेश का हेलीकॉप्टर उतरा, देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई और कुर्सियों के साथ बांस-बल्लियां भी टूट गई। पिंडहरा में अखिलेश अपने निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से पहुंचे। उनके पहुंचने के साथ बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। ऐसे मेें पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इससे अखिलेश यादव भी नाराज दिखे और अंत में कुछ और बोलने के बजाय माइक पटककर चले गए।
---
भगदड़ में टूटा महिला का पैर
बलिया। फेफना विस क्षेत्र के कटरिया में सपा की जनसभा में अफरातफरी के दौरान गोलकिया देवी (70) का पैर बल्ली गिरने के कारण टूट गया। महिला पिपरा, थाना नरही की निवासी है।
विज्ञापन
---
पूर्व सीएम को दिया गदा, त्रिशूल
बलिया। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर फेफना विस क्षेत्र के कटरिया गांव में सपा के आयोजन में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को चांदी का गदा, त्रिशूल, फरसा दिया।