{"_id":"e4d1d08e935aaf386d8196ad3cf3b355","slug":"the-settlers-stopped-the-pace-of-road-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए नगरवासियों रोकी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए नगरवासियों रोकी रफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 30 Apr 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
जर्जर मिड्ढी-काजीपुरा मार्ग को लेकर मुहल्लेवासियों ने गुरुवार को घंटाभर सड़क जाम किया। जाम से मार्ग पर आवागमन बुरी तरह बाधित हुआ। नाराज मुहल्लेवासियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
आरापे लगाया कि नपा ने सड़क निर्माण के नाम पर उसे और खराब कर दिया। चेतावनी दी कि यदि मार्ग निर्माण जल्द नहीं कराया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन में बताया गया है कि सड़क को पाइप डालने के साथ ही अन्य कार्य कराने के बाद उसी हाल में छोड़ दिया गया है।
रास्ते पर चलना हादसे को को न्योता देने जैसा है। सड़क खराब होने के चलते दिन में कई बार यहां जाम लगना आम बात है। कहा कि समस्या का समाधान न होने पर आजिज आए लोगों को जाम लगाना पड़ रहा है। इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रघुनंदन वर्मा, राजेश कुमार चौरसिया, प्रमोद कुमार, अरूण कुमार, दयानंद, देवेंद्र, बालकृष्ण, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।