{"_id":"6240a8f88fcdd0575838a271","slug":"the-second-installment-was-also-received-if-not-received-till-now-the-land-ballia-news-vns6452688188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी किस्त भी मिली, नहीं मिली तो अबतक भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी किस्त भी मिली, नहीं मिली तो अबतक भूमि
विज्ञापन
बैरिया। नगर पंचायत बैरिया में नगरवासियों की सुविधा के लिए अन्त्येष्टि स्थल के निर्माण की स्वीकृति एक वर्ष पहले मिली थी। निर्माण के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई थी।, लेकिन एक वर्ष के दौरान में नगर पंचायत को अभी तक निर्माण के लिए भूमि भी नहीं मिल पाई है और शासन ने निर्माण के लिए दूसरी और अंतिम किस्त भी जारी कर दी है। फिलहाल पेट्रोल पंप के निकट नौ नम्बर वार्ड में अंत्येष्ठि स्थल निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर इसका प्रस्ताव उपजिलाधिकारी के पास भेजा गया है। जमीन की स्वीकृति मिलने के बाद अंत्येष्ठि स्थल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
स्थानीय लोग अंतिम संस्कार के लिए गंगा, सरयू नदी के किनारे ले जाते हैं। नदियों को प्रदूषण से बचाने और लोगों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से गांवों और नगर के पास ही अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया जा रहा रहा है। शहरी क्षेत्रों में अन्त्येष्टि स्थलों के विकास योजना के तहत बैरिया नगर पंचायत में मार्च 2021 में 28.79 लाख की परियोजना को स्वीकृति देते हुए पहली किस्त में 14.40 लाख की धनराशि दी गई थी। एक साल बीच चुके हैं और अभी तक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए भूमि नहीं मिली है। फिलहाल नौ नंबर वार्ड में निर्माण के लिए नगर पंचायत से प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही अन्य स्थानों पर जमीन उपलब्ध कराने की सिफारिश की गई है। इस बीच शासन की ओर से बची दूसरी किस्त 14.39 लाख की भी जारी कर दी गई है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि उपजिलाधिकारी के यहां से जमीन उपलब्ध कराने के लिए सिफारिश की गई है। जमीन उपलब्ध होते ही अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।