फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The railway department staked its claim on the land selected for the inter-state bus stand.

Ballia News: अंतरप्रांतीय बस अड्डे के लिए चयनित भूमि पर रेल महकमे ने ठोका अपना दावा

Thu, 16 Apr 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The railway department staked its claim on the land selected for the inter-state bus stand.
बलिया। यूपी बिहार के सीमा पर बैरिया तहसील के चांद दीयर में अंतरप्रांतीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पांच हेक्टेयर भूमि पर करीब 14 करोड़ रुपये की लागत में निर्माण होने वाला है। कार्यदाई संंस्था द्वारा भूमि की बाउंड्रीवाल करवाया जा रहा है। इसी बीच रेलवे ने उक्त जमीन को अपनी बताते हुए डीएम व एसडीएम बैरिया को पत्र भेज कर जमीन की पैमाइश कराने की मांग किया है।
विज्ञापन

रेलवे 1909 के नक्शा में उक्त नंबर की जमीन को रेलवे का दिखाया जा रहा है। वर्ष 1937 में बस अड्डे व चालक ट्रेनिंग सेंटर के लिए चयनित भूमि का नंबर रेलवे की सड़क व रेलवे कंपनी के नाम से दर्ज होने का दावा रेलवे कर रहा है। रेल अधिकारियों की माने तो वर्ष 1988 में चांद दियर का सर्वे में तत्कालीन राजस्वकर्मियों ने रेलवे को बिना किसी सूचना के जमीन को ग्राम समाज के नाम से करने का आरोप लगाया। मांझी पुल के समीप जमीन खाली होने के कारण किसी को ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन

अब 37 वर्ष बाद करीब 12 एकड भूमि में परिवहन विभाग द्वारा अंतर प्रांतीय बस अड्डे व चालक ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए भूमि की बाउंड्री वाल करने की शुरूवात हुई तो रेलवे के अधिकारियों को अपनी जमीन की याद आई। पुराने कागजात निकलवाने के बाद बैरिया एसडीएम को मामले से अवगत कराते हुए उक्त जमीन रेलवे की बताते हुए बाउंड्री वाल न करने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बैरिया ने उक्त जमीन ग्राम समाज की होने का दावा किया। स्थानीय लोगों की माने तो यह मामला वर्षो से चल रहा है। तत्कालीन एसडीएम आत्रेय मिश्र ने ग्राम समाज व रेलवे की जमीन की पैमाइश कराने का निर्देश दिया था, लेकिन खेतों में फसल लगने के कारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed