फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The performance of students , the warning strike

छात्रों ने किया प्रदर्शन, अनशन की चेतावनी

Thu, 27 Aug 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Thu, 27 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
The performance of students , the warning strike
सतीश चंद्र कालेज के छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा, साथ ही चेतावनी दी कि यदि तत्काल मांगें पूरी नहीं हुई तो 31 अगस्त को छात्र बेमियादी अनशन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


छात्रों ने ज्ञापन देने के बाद सतीशचंद्र कालेेज के छात्रसंघ भवन में हुई  बैठक को संबोधित करते हुए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्र ने कहा कि बीएसी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए निर्धारित सीटों से भी कम आवेदन किए गए है। काशी विद्यापीठ के प्रवेश नियमावली के मुताबिक जिन विषयों में निर्धारित सीट से दो गुने आवेदन किए गए हो उन विषयों में प्रवेश मेरिट के आधार पर तथा दोगुने से अधिक आवेदन पर प्रवेश परीक्षा के आधार पर होना चाहिए।
विज्ञापन


लेकिन प्राचार्य ने मनमानी करते हुए बीएसी प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश परीक्षा कराई। ऐसे ही एमए के भूगोल, दर्शनशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र विषय में किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा प्राचार्य द्वारा धांधली करने के उद्ेश्य से किया गया। पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि जब से डा. अशोक उपाध्याय प्राचार्य बने है, कालेज में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रत्येक मद का शुल्क बढ़ाकर छात्रों का प्रवेश लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेताया कि तत्काल उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अनुपम उपाध्याय ने कहा कि बीए और एमए में चयनित छात्रों की प्रवेश सूची जारी किया जाए। साथ ही कालेज में साइकल स्टैंड और वाचनालय की तत्काल व्यवस्था किया जाए। इस मौके पर अविनाश सिंह नंदन, विकास पाठक लक्की, अनिल यादव, मनीष तिवारी, आसू सिंह, अमित गिरि, अमन चौधरी, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed