फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The ongoing thrust of the east, the cold is unable to show its attitude even in December

पुरवाई का चल रहा जोर, दिसंबर में भी तेवर नहीं दिखा पा रही ठंड

Fri, 17 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The ongoing thrust of the east, the cold is unable to show its attitude even in December
बलिया। वातावरण में पश्चिमी हवाओं को मात देकर पुरवा हवाओं ने पैठ जमा रखी है। पुरवा हवाओं के हावी होने से ठंड तेवर नहीं दिखा पा रही है। यही वजह है कि दिसंबर माह के मध्य चरण में ठंड का असर नहीं हो रहा है। वातावरण में न शीतलहर का असर है और न ही कोहरा का। अलबत्ता तल्ख धूप निकल रही है। तापमान में भी उछाल दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक विवेक सिन्हा का कहना है कि मौसम का मिजाज ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। नवंबर माह के मध्य चरण से ही वातावरण में पुरवा-पछुवा हवाओं का द्वंद्व चल रहा है। इससे मौसम में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। कभी आसमान साफ हो जाता है तो कभी बादल डेरा जमाए रहते हैं। लगभग एक महीने से मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। इससे दिसंबर माह में ठंड का असर नहीं है, जबकि आमतौर पर दिसंबर माह के मध्य चरण में शीतलहर, कोहरा व गलन से लोगों का बुरा हाल होता है। जगह-जगह अलाव जलते है। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 14 व 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाता है और न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। मगर इस बार ऐसा नहीं है। दरअसल वातावरण में पुरवा हावी है। इससे धूप तल्ख हो रही है। तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

----
अब से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
मौसम विभाग के 10 साल के तापमान के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 17 दिसंबर 2010 में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। 2011 में अधिकतम तापमान 19.2 व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस, 2012 में अधिकतम तापमान 24.3 व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह 2013 में अधिकतम तापमान 23.2 व न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस 2014 में अधिकतम तापमान 20.9 व न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस 2015 में अधिकतम तापमान 22.6 व न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 2016 में न्यूनतम तापमान 7.0 व अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, 2017 में अधिकतम तापमान 23.0 व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस 2018 में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। 2019 में अधिकतम तापमान 22.0 व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह 2020 में दिंसबर माह में ठंड का असर था और अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed