{"_id":"69d53d3dc1a67748f10e4066","slug":"the-missed-practical-exams-of-the-board-will-be-held-at-three-centers-ballia-news-c-190-1-svns1008-161297-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तीन केंद्रों पर होगी बोर्ड की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तीन केंद्रों पर होगी बोर्ड की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन
बलिया। माध्यमिक विद्यालयों के इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा देने का बोर्ड ने अंतिम अवसर प्रदान किया है। जिन छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है वे अपने ही विद्यालय पर नौ और 10 अप्रैल को परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। साथ ही एकल रूप से कहीं-कहीं छूटे हुए छात्र राजकीय इंटर काॅलज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, कुंवर सिंह इंटर काॅज पर होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
इस आशय का पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने जारी किया है। राजकीय इंटर काॅलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षक जियारत हुसैन, दुर्गा विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, दुर्ग स्थान गाजीपुर व अरुल, राजकीय इंटर काॅलेज, बलिया हैं। इसी प्रकार राजकीय इंटर काॅलेज, बलिया में रसायन विज्ञान की प्रायोगात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके प्रयोगात्मक परीक्षक शैलेंद्र पाण्डेय, रामबचन विद्यास्थली इंटर काॅलेज भार पिपरीडीह, मऊ तथा अनिमेश कुमार मिश्र राजकीय इंटर काॅलेज, बलिया होंगे। इसी परीक्षा केंद्र पर जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी आयोजित की गई है। इसमें प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षक अरुण श्रीवास्तव, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल जौनपुर व दिनेश कुमार गौतम, राजकीय इंटर कालेज, बलिया होंगे। कुंवर सिंह इंटर कालेज, बलिया में भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें नीरज कुमार वर्मा, किसान बालिका इंटर काॅलेज एकडंगी कोयलसा आजमगढ़ और उमेश चंद्र पाण्डेय, जनता इंटर काॅलेज नगरा, बलिया प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षक होंगे। वहीं गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा राजकीय बालिका इंटर काॅलेज पर आयोजित की जाएगी। जिसके परीक्षक इंदु सिंह, हरिवंश बाबा इंटर कालेज, पुर, बलिया, होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि अगर उनके विद्यालय के किसी भी परीक्षार्थी की प्रयोगात्मक परीक्षा शेष रह गई है तो उनको निर्धारित तिथि एवं स्थल पर प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए निर्देशित करना सुनिश्चित करें।