फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The miscreants snatched the bike and bag from the public service center operator

जनसेवा केंद्र संचालक से बदमाशों ने छीना बाइक व बैग

Wed, 18 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the bike and bag from the public service center operator
नगरा। थाना क्षेत्र के खपटही (मलप) निवासी जनसेवा केंद्र संचालक से मंगलवार की रात बदमाशों ने बाइक और बैग छान लिया और उनको मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनको मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भांजे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार चौहान निवासी रसेनपुर चट्टी पर जनसेवा केंद्र चलाते हैं। उनके केंद्र पर पैसों का लेन-देन भी होता है। सतेंद्र प्रतिदिन की भांति मंगलवार की रात जनसेवा केंद्र बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। डीह बाबा के स्थान के समीप बदमाशों ने उनको रोका और बैग छीनने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बैग और बाइक लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने कितने रुपए छीने है, इसका पता नहीं चल पाया है। पीड़ित के भांजे विशाल चौहान निवासी चंद्रवार दुगौली थाना नगरा ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एएसपी और सीओ रसड़ा ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली। सीओ शिव नारायण वैश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed