बलिया। खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शनिवार को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी जानने और बताने के लिए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने शनिवार की सुबह अपने विधान सभा क्षेत्र के मिड्ढा गांव समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां ग्रामीणों से पदयात्रा के माध्यम से सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पूछताछ की। वहीं समस्या मिलने पर मौजूद सचिव, कानूनगो व बीडीओ को प्रस्ताव बनाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर रास्ता, शौचालय एवं गांव के पूरब, पश्चिम व उत्तर पोखरों का प्रस्ताव बनाकर सुंदरीकरण व पक्का घाट बनाने का निर्देश सचिव व हनुमानगंज बीडीओ को दिया। इसके अलावा सचिव से कहा कि गांव में डोर-टू-डोर जाकर यह सुनिश्चित करें कि किसी घर में शौचालय है या नहीं। जिस घर में शौचालय नहीं है, वहां का प्रस्ताव बनाकर उस घर को शौचालय तत्काल उपलब्ध कराएं। इसमें कोई जाति-पाती का भेदभाव नहीं होना चाहिये। चाहे वह पंडित हो, क्षत्रिय हो, दलित, अल्पसंख्यक हो। प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण होना चाहिये। यह केंद्र सरकार की अतिमहात्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसके बाद मंत्री बनरही, अलावलपुर, भीखमुपर आदि के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर प्रधानपति प्रवीण सिंह उर्फ कांकुड़ी, कामता सिंह, गौरीशंकर सिंह, बुढा सिंह, विनोद सिंह, सनक पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, बीडीसी प्रहलाद चौहान, शैलेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, मलय पांडेय, आलोक सिंह, उमेश सिंह, विजय सिंह, नन्हें सिंह, छोटू सिंह, प्रिंस सिंह, भोला चौबे समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।