फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The meeting of the trade unions

श्रमिकों के शोषण का उठाया मुद्दा

Sat, 07 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 07 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The meeting of the trade unions
श्रमिक संगठनों की बैठक
श्रमिक कल्याण परिषद के तत्वावधान में ग्राम्य विकास मंच, महिला विकास मंच एवं आशा बहु वेलफेयर एसोसिएशन ओर से शनिवार को एक दिवसीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन टाउन हाल बापू भवन में किया गया। इसमें जिले भर के श्रमिक वर्गों के शोषण का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान मजदूर एकता मंच के प्रभारी राजेश अर्जुन ने कहा कि देश में सरकारी तंत्र श्रमिकों पर अत्याचार और उत्पीड़न कर रहा है। देश के कामगारों और मेहनतकश लोगों को इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र कुमार ने कहा कि मजदूरों की कोई भी लड़ाई महिला मजदूरों को शामिल किए बिना लक्ष्य नहीं प्राप्त कर सकता।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास मंच के जिला संयोजक हरेंद्र राजभर ने कहा कि ग्राम्य विकास मंच सबको साथ लेकर देश में आमजन मानस के विरु द्ध हो रहे उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का काम करता है। उन पीड़ितों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि आशाओं से काम लिए जाने के बाद उन्हें एक श्रमिक की भी पगार नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के मेहनतकश मजदूरों का शोषण केंद्र सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। इस दौरान महिला विकास मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्मिला सिंह तथा मंत्री भाग्यमनी साहनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ परिषद के महामंत्री सुशील कुमार  त्रिपाठी ने दिलाई।


इस मौके पर सुपरवाइजर  एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा,  मदन सिंह, डा. अशोक पांडेय, किरन राय, कंचन वर्मा, सुनीता तिवारी, पूनम  वर्मा, विद्यावती, टुनटुन ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चंद्रमा प्रसाद  तथा संचालन सुशील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed