फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The main building of the fire center will be built in four months

चार माह में बन जाएगा अग्निशमन केंद्र का मुख्य भवन

Mon, 19 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
The main building of the fire center will be built in four months
बलिया। नगरा ब्लॉक के निछुआडीह में 8.44 करोड़ की लागत से बनने वाला अग्निशमन केंद्र का प्रशासनिक भवन चार महीने में पूरी तरह तैयार हो जाएगा। कार्यदायी संस्था इसे हैंडओवर भी कर देगी। अन्य बाहरी कार्य पूरा करने में समय लगेगा, क्योंकि कार्यदायी संस्था को तीसरी और अंतिम किस्त में तीन करोड़ मिलने हैं। इस केंद्र का लाभ सिकंदरपुर और बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के गांवों को भी मिलेगा। केंद्र से लगभग तीन सौ गांवों तक राहत पहुंचाई जा सकेगी।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में जनपद में अगलगी से बड़े पैमाने पर तबाही मचती है। बेल्थरारोड विधानसभा के कई ऐसे इलाके ऐसे भी है, जहां अगलगी होने पर काफी तबाही मचती थी क्योंकि आग पर काबू पाने के लिए जिला मुख्यालय या रसड़ा से अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने में काफी समय लगता था। इलाके लोगों की मांग पर वर्ष 2018 में विधायक धनंजय कन्नौजिया के प्रयास पर शासन ने नगरा क्षेत्र के निछुआडीह में अग्निशमन केंद्र निर्माण की स्वीकृति दी। शासन की ओर से अग्निशमन केंद्र निर्माण के लिए कुल 8 करोड़ 44 लाख 90 हजार की स्वीकृति किया गया। कार्यदायी संस्था के जेई की मानें तो प्रशासनिक भवन का कार्य पूरा हो चले हैं और अगले चार महीने में कार्य पूरा हो जाएगा। अग्निशमन केंद्र रसड़ा स्थित अग्निशमन केंद्र की अपेक्षा काफी बड़ा है। रसड़ा में एक बडी और एक छोटी गाड़ी है जबकि यहां पर तीन बड़ी गाड़ियां रहेंगी।
विज्ञापन

तीन करोड़ की किस्त मिलते ही कार्य को दिया जाएगा अंतिम रूप
बलिया। निछुआडीह में अग्निशमन निर्माण की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड के अवर अभियंता रत्नेश यादव ने बताया कि वर्ष 2021 में कार्य पूरा करने की समय सीमा है। अब तक 8 करोड़ 44 लाख 90 हजार के सापेक्ष दो किस्तों में कुल पांच करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। तीसरी किस्त में तीन करोड़ मिलने हैं। इस धनराशि के मिलने पर शेष सभी कार्य पूरा कर लिए जाएंगे। प्रशासनिक भवन का कार्य पूरा होने पर उसे विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। अब तक बेल्थरारोड में अगलगी की घटना होने पर करीब 35 किमी दूर रसड़ा या लगभग 70 किमी दूर जिला मुख्यालय से ही दमकल की गाड़ी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निछुआडीह में बन रहे अग्निशमन केंद्र का मुख्य भवन व अन्य कार्य अगले तीन-चार माह पूरा हो जाएंगे। इस केंद्र का संचालन होने पर बेल्थरारोड के साथ ही नजदीकी सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों को भी लाभ मिलेगा। कार्यदायी संस्था को जल्द अवशेष किस्त भी मिलेगी। - धनंजय कन्नौजिया, विधायक, बेल्थरारोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed