{"_id":"76085dfbb3e517fc80a0a24de2198e29","slug":"the-indefinite-strike-warning-carpet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अनिश्चित कालीन हड़ताल की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चित कालीन हड़ताल की दी चेतावनी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 27 May 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के समस्त कर्मचारी और अधिकारियों ने बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।
साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन राशि मणि मिश्र की पिटाई करने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने और प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की।
चेतावनी दी कि बुधवार रात तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 28 मई से विकास भवन के समस्त कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन की पिटाई करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। साथ ही ठेकेदारों के दोनों फर्मों को काली सूची में डालते हुए फर्मों के प्रोपराइटर्स का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विकास भवन के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के साथ ही अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारियों को अराजकतत्वों से सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चेतावनी दी कि अगर 27 मई तक अराजकतत्वों को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की गई तो 28 मई से विकास भवन के सभी कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य हाेंगे।
इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह, महामंत्री अविनाश उपाध्याय, अवर अभियंता लल्लन सिंह, अवर अभियंता आफताब अहमद, अवर अभियंता इरफान उल्लाह, अवर अभियंता श्रीनिवास, अवर अभियंता श्याम बिहारी समेत कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।