{"_id":"61e05f8505ec154422409b59","slug":"the-head-was-scolded-for-electoral-rivalry-ballia-news-vns6333918109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पर सटाया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पर सटाया तमंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में बुधवार की देर शाम प्रधान शिवनाथ के दरवाजे पर चुनावी रंजिश में तीन लोग पहुंच गए और गाली-गलौज की। इसी बीच एक व्यक्ति ने प्रधान पर असलहा सटा दिया। ग्रामीणों ने असलहा पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जबकि आरोपी भाग निकले। इस मामले में पुलिस ग्राम प्रधान की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
तहरीर के बहदुरा ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश को लेकर हमारे ही गांव के इम्तियाज अंसारी, सौदागर राजभर, विमलेश कुमार गोल बनाकर बुधवार की शाम दरवाजे पर पहुंचे और मेरे लड़के नितेश कुमार को गाली देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। लड़के द्वारा विरोध करने पर दो लोग मेरे लड़के को जान से मारने की नीयत से मारने लगे। इसी बीच इम्तियाज अंसारी ने तमंचा निकाल लिया और मारने ही वाला था कि हमारे भतीजे एवं अन्य लोगों ने दौड़कर तमंचा छीन लिया तथा दूरभाष द्वारा पुलिस को सूचना दी। फोर्स के पहुंचने से पूर्व अभियुक्तगण मौके से फरार हो गए तथा तमंचा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रधान के तहरीर पर तीनों लोगों के विरूद्घ मुकदमा पंजीकृत कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान के तहरीर पर तीनों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।