फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The government's hands are open to Ballia

बलिया के लिए खुले हैं सरकार के हाथ

Sun, 28 Feb 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Sun, 28 Feb 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
The government's hands are open to Ballia
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बलिया के विकास में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जिले के विकास के लिए सरकार के हाथ खुले हैं।
विज्ञापन


शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सागरपाली से निर्माणाधीन जनेश्वर मिश्र पुल तक गंगा किनारे-किनारे एक बाइपास के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है।

 इसे पास कर धन स्वीकृत कर दिया जाएगा। वह रविवार को पूर्वमंत्री अंबिका चौधरी के बेटे आनंद के तिलकोत्सव में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और मायावती के बीच सदन में हुए वाकयुद्ध को सदन की गरिमा के विपरीत बताया।

कहा कि जेएनयू के मामले पर सदन और मीडिया में इतनी बहस हो चुकी है कि उन्हें कुछ अलग से कहने की जरूरत नहीं है। मंत्रियों को हटाए जाने के बाबत एक सवाल पर कहा कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार है कि वह किसे कौन सी जिम्मेदारी देते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में पीएम मोदी द्वारा आयोजित किसान आंदोलन पर कहा कि मोदी किसानों के बारे में आज सोच रहे हैं। जबकि सपा सरकार बहुत पहले से किसानों के साथ ही सभी के लिए योजनाएं चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दावा किया कि सपा 2017 के चुनाव में भी पहले से बड़ा बहुमत हासिल करेगी। यहां मुख्य लड़ाई सपा और भाजपा की है। एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा, कांग्रेस और बसपा में गठबंधन संभव नहीं है।


इसके अलावा अन्य किसी से भी जो लोहिया और चौधरी चरण सिंह के विचारों को मानता हो उससे समझौता हो सकता है। इस मौके पर शिवपाल के अलावा पूर्वमंत्री अंबिका चौधरी और नारद राय, रविशंकर सिंह पप्पू, शैलेश चौधरी पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed